
Xiaomi ने होम मार्केट चीन में दिसंबर महीने में Xiaomi 12 सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। कंपनी ने Xiaomi 12 सीरीज के तीन स्मार्टफोन – Xiaomi 12X, Xiaomi 12 और Xiaomi 12 Pro को लॉन्च किया है। शाओमी पिछले तीन चार साल से अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन का लाइट मॉडल लॉन्च कर रहा है। ऐसे में अटकले लगाई जा रही हैं कि कंपनी जल्द ही Xiaomi 12 Lite स्मार्टफोन को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। शाओमी का यह स्मार्टफोन गीकबेंच बेंचमार्क के डेटाबेस में स्पॉट किया गया है।
Xiaomi 12 Lite स्मार्टफोन
अपकमिंग Xiaomi 12 Lite स्मार्टफोन को Geekbench बेंचमार्क सर्टिफिकेशन वेबसाइट में मॉडल नंबर 2203129G के साथ लिस्ट किया गया है। शाओमी का यह स्मार्टफोन जल्द ही ग्लोबल मार्केट में पेश किया जाएगा।
Xiaomi 12 Lite गीकबेंच पर हुआ लिस्ट
गीकबेंच पर Mi 12 Lite स्मार्टफोन ने Geekbench 5 टेस्ट के सिंगल कोर टेस्ट में 788 पॉइन्स का स्कोर किया है। इसके साथ ही मल्टी कोर टेस्ट में इस स्मार्टफोन ने 2864 पॉइन्ट्स का स्कोर किया है। लिस्टिंग की माने तो शाओमी का यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। इस प्रोसेसर को 2.4GHz की स्पीड पर क्लॉक किया गया है। इस प्रोसेसर को ‘Taoyao‘ कोडनेम दिया गया है।
लिस्टिंग से यह भी कंफर्म होता है कि इस स्मार्टफ़ोन में ग्राफिक्स के लिए Adreno 642L GPU दिया गया है। लिस्टिंग से अनुमान लगाया जा रहा है कि Xiaomi 12 Lite स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 778G प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। यही प्रोसेसर Xiaomi 11 Lite NE 5G में भी दिया गया था। यह भी पढ़ें : OnePlus Pad टैबलेट Snapdragon 865 प्रोसेसर, 13MP कैमरा और 45W फास्ट चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च, जानें भारत में कब करेगा एंट्री
Android 12 पर करेगा रन
Geekbench की लिस्टिंग से यह भी कंफर्म होता है कि यह फोन Android 12 पर रन करेगा। इसके साथ ही लिस्टिंग से पता चलता है कि यह स्मार्टफोन 8GB रैम वेरिएंट के साथ पेश किया जाएगा। Mi 12 Lite स्मार्टफोन की कुछ महीने स्पेसिफिकेशन्स लीक हुए थे। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन की डिस्प्ले Full HD+ AMOLED होगा। इसके साथ ही रेजलूशन 1080 × 2400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। शाओमी के इस फ़ोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें Samsung ISOCELL GW3 प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Google Pixel 6A स्मार्टफोन 28 जुलाई में हो सकता है लॉन्च, 4500mAh बैटरी और 12MP डुअल कैमरा से होगा लैस




















