Google Pixel 6A स्मार्टफोन 28 जुलाई में हो सकता है लॉन्च, 4500mAh बैटरी और 12MP डुअल कैमरा से होगा लैस

अपकमिंग Pixel 6a स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि गूगल के इस फोन का डिजाइन फ्लैगशिप Pixel 6 सीरीज की तरह ही होगा।

Join Us icon

Google को लेकर ख़बर है कि कंपनी अपने अफोर्डेबल Pixel 6a स्मार्टफोन के लॉन्च की तैयारी कर रहा है। टिपस्टर जॉन प्रोसेसर ने दावा किया है कि गूगल का यह अपोर्डेबल स्मार्टफोन जुलाई 28 को लॉन्च किया जा सकता है। पहले कुछ लीक रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि यह फोन मई महीने में लॉन्च किया जा सकता है। कुछ लीक रिपोर्ट में तो यह भी बताया जा रहा था कि गूगल का यह स्मार्टफ़ोन कंपनी के अपकमिंग Google I/O इवेंट में पेश किया जा सकता है। गूगल का यह इवेंट 11 मई को लॉन्च किया जा सकता है। गूगल ने टीज किया है कि वह इस इवेंट में अपनी स्मार्टवॉच Pixel watch को भी लॉन्च कर सकता है। टिप्सटर ने दावा किया है कि कंपनी अक्टूबर महीने में Pixel 7 और Pixel 7 फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकता है।

फिलहाल यह जानकारी नहीं है कि Google का अपकमिंग Pixel 6a स्मार्टफोन भारत में पेश किया जाएगा या नहीं। कंपनी ने पिछले साल इंडियन मार्केट में Pixel 5a स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च नहीं किया था। हालांकि इससे पहले कंपनी ने Pixel 4A स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया था। हालांकि Pixel 7 सीरीज के इंडिया लॉन्च की भी संभावनाएँ कम ही हैं। Google Pixel 4, Pixel 5 और Pixel 6 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च नहीं हुए थे।

google-pixel6a-5k3-747x420

Google Pixel 6A : स्पेसिफिकेशन्स

अपकमिंग Pixel 6a स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि गूगल के इस फोन का डिजाइन फ्लैगशिप Pixel 6 सीरीज की तरह ही होगा। अटकलें हैं कि फोन में फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके साथ ही Google इस फोन में 3.5mm का हेडफोन जैक दिया जाएगा या नहीं। सकता है। रूमर्स की माने तो Pixel 6a स्मार्टफोन जुलाई में पेश किया जा सकता है। गूगल का यह फोन Pixel 6 की तरह टेन्सर चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है।

google-pixel6a-5k1-747x420

गूगल के इस फोन में 6.2-इंच का OLED डिस्प्ले दिया जाएगा। फोन में Full HD+ रेजलूशन दिया जाएगा। इस पोन में 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया जाएगा। गूगल का यह फोन Android 12 पर रन करेगा। इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 12 मेगापिक्सल Sony IMX363 प्राइमरी सेंसर और 12.2 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। गूगल के इस फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।

Google के इस फोन में 4500mAh की बैटरी दिया जाएगा। इस फोन में 20W फास्ट चार्जिंग दिया जाएगा। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस फोन में 120W फ़ास्ट चार्जिंग दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : OnePlus Pad टैबलेट Snapdragon 865 प्रोसेसर, 13MP कैमरा और 45W फास्ट चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च, जानें भारत में कब करेगा एंट्री

Google Pixel 6a कीमत

Google Pixel 4a स्मार्टफोन को कंपनी ने भारत में 31,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इस फोन की भारत में कीमत 27,999 रुपये है। Google Pixel 6a स्मार्टफोन को भारत में 40,000 रुपये तक की कीमत में पेश किया जा सकता है। गूगल के इस स्मार्टफोन की मार्केट में सीधी टक्कर OnePlus 9RT से होनी है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy A23 स्मार्टफोन 50MP क्वाड रियर कैमरा, 5000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Asus 8z स्मार्टफोन

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here