
Xiaomi 12 स्मार्टफ़ोन जल्द ही मार्केट में एंट्री कर सकता है। शाओमी का अपकमिंग स्मार्टफ़ोन Qualcomm के फ्लैगशिप चिपसेट के साथ लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। क्वालकॉक का यह प्रोसेसर Snapdragon 898 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। शाओमी के अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर बीच बीच में काफी सारे लीक सामने आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले अपकमिंग Xiaomi 12 स्मार्टफोन के डिजाइन को लेकर रिपोर्ट सामने आई थी। अब Xiaomi 12 स्मार्टफोन को ब्यूरो ऑफ इंडिया स्टेंडर्ड (BIS) का सर्टिफिकेशन मिला है, जिससे पता चलता है कि यह फोन जल्द ही मार्केट में लॉन्च किया जाएगा।
Xiaomi 12 के स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
Xiaomi 12 receives the Indian BIS certification. This is the global variant of the device, will likely carry the same specifications and features to India.#Xiaomi #Xiaomi12 pic.twitter.com/xVJYmV0n3K
— Mukul Sharma (@stufflistings) October 29, 2021
अपकमिंग Xiaomi 12 के बारे में अब तक जितनी भी लीक रिपोर्ट सामने आई हैं, उनसे पता चलता है कि यह फोन LTPO डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा, जो अडेप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसके साथ ही शाओमी का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 898 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। यह चिपसेट 4nm प्रोसेस पर बना हुआ है। इसके साथ ही शाओमी का अपकमिंग स्मार्टफोन 12GB तक LPDDR5x RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज सपोर्ट करता है। शाओमी का यह फोन Android 12 OS पर आधारित MIUI कस्टम स्किन पर रन करेगा। शाओमी का यह फोन 5,000mAh की बैटरी और 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ मार्केट में उतारा जाएगा।
रूमर्स की माने तो शाओमी का यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा, जो अल्ट्रा लार्ज बॉटम सॉल्यूशन पेश करेगा। इसकी मदद से 1920fps स्लो मोशन वीडियो शूट किए जा सकते हैं। इसके साथ ही फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया गया है जो 5X ऑप्टिकल जूम और 50MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : Redmi Note 11, Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ हुए लॉन्च, जानें खूबियां
लीक रिपोर्ट की माने तो Xiaomi 12 स्मार्टफोन को क्रेमिक बॉडी के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही फोन के फ्रंट की बात करें तो इसमें कर्व ऐज और पंच होल कटआउट के साथ पेश किया जा सकता है। माना जा रहा है कि शाओमी का यह स्मार्टफोन 2022 के शुरुआत में मार्केट में पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Facebook ने खुद को नए नाम Meta के साथ किया री-ब्रांड, वर्चुअल-रियलिटी पर रहेगा फोकस





















