
Qualcomm ने अपने फ़्लैगशिप स्मार्टफ़ोन प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 1 5G को लॉन्च कर दिया है। जैसा कि लॉन्च से पहले बताया जा रहा था कि क्वालकॉम इसके नाम में बदलाव कर सकता है कंपनी ने इसे नए नामकरण के साथ पेश किया है। क्वालकॉम के फ्लैगशिप चिपसेट के साथ लॉन्च के साथ ही स्मार्टफोन कंपनियों ने इस प्रोसेसर के साथ आने वाले अपने अपकमिंग फ्लैगशिप फोन को टीज करना शुरू कर दिया है। Realme ने कंफर्म किया है कि वह Snapdragon 8 Gen 1 5G चिपसेट के साथ Realme GT 2 Pro को लॉन्च करेगा। इसके साथ ही Xiaomi ने भी ऐलान किया है कि वह Xiaomi 12 को जल्द लॉन्च करेगा। शाओमी ने एक ट्वीट कर यह बताया कि वह लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ सबसे पहले स्मार्टफ़ोन लॉन्च करेगी।
Xiaomi 12 सीरीज की जल्द होगी एंट्री
Take a sneak peek of the most potent @Snapdragon 8 Gen 1 chipset that will power our upcoming #Xiaomi12Series! #InnovationForEveryone pic.twitter.com/YrNqM8beMN
— Xiaomi (@Xiaomi) December 1, 2021
Xiaomi ने अपने अपकमिंग फ्लैगशिप Xiaomi 12 series के स्मार्टफोन के लॉन्च को टीज करना शुरू कर दिया है। शाओमी का यह स्मार्टफ़ोन जल्द ही इंडियन और ग्लोबल मार्केट में एंट्री कर सकता है। हालाँकि कंपनी सबसे पहले Xiaomi 12 सीरीज़ को चीन में लॉन्च करेगी। हालाँकि फ़िलहाल कंपनी इसके लॉन्च को लेकर फ़िलहाल कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है। माना जा रहा है कि इस सीरीज़ में तहत कंपनी Xiaomi 12, Xiaomi 12 Pro, Xiaomi 12X, Xiaomi 12X Pro, Xiaomi 12 Ultra, और Lite वेरिएंट स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर सकती है। यह भी पढ़ें : एक्सक्लूसिव : iQOO 9 स्मार्टफोन 120W चार्जिंग और Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ भारत में फरवरी में होगा लॉन्च
Xiaomi 12 सीरीज के लॉन्च के बारे में लीक रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह चीन में दिसंबर में पेश किया जा सकता है। वहीं ग्लोबल मार्केट में यह स्मार्टफोन 2022 के पहले क्वार्टर में एंट्री कर सकते हैं। हमारा मानना है कि शाओमी आने वाले कुछ दिनों में इस स्मार्टफोन के लॉन्च को टीज करना शुरू कर देगी। फिलहाल Xiaomi 12 सीरीज के बारे में ज़्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। शाओमी के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन के बारे में जैसे और जानकारी सामने आती है हम सबसे पहले आपके साथ शेयर करेंगे। यह भी पढ़ें : मात्र 625 रुपये की किस्त में खरीदें itel A48 स्मार्टफोन, JioPhone Next को मिलेगी जबरदस्त चुनौती





















