लॉन्च से पहले Xiaomi 15 के ग्लोबल वैरियंट की मेमोरी और कलर ऑप्शन हुए लीक, जानें डिटेल्स

Join Us icon
Highlights

  • Xiaomi 15 ग्लोबल मॉडल में कथित तौर पर दो मेमोरी ऑप्शन मिलेंगे।
  • यह फोन ग्लोबल लेवल पर ग्रीन, वाइट और ब्लैक रंगों में आ सकता है।
  • Xiaomi 15 स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिप और Leica ऑप्टिक्स के साथ आता है।

Xiaomi 15 सीरीज अक्टूबर 2024 में चीन में लॉन्च हुई थी और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलाइट चिपसेट के साथ आने वाले पहले फोंस में से एक थी। इस लाइनअप में Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Pro शामिल हैं। यह फ्लैगशिप डिवाइस जल्द ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने की उम्मीद है, इनके साथ संभवतः Xiaomi 15 Ultra भी MWC 2025 में आ सकता है। यह इवेंट 3 मार्च से 6 मार्च के बीच आयोजित किया जाएगा। वहीं, आधिकारिक घोषणा से पहले बेस मॉडल के मेमोरी और कलर ऑप्शन की जानकारी ऑनलाइन सामने आई है।

Xiaomi 15 कलर्स (लीक)

  • एक्सपर्टपिक की रिपोर्ट के अनुसार Xiaomi 15 का ग्लोबल वैरियंट दो कॉन्फिग्रेशन में उपलब्ध होगा जिसमें 12GB + 256GB और 12GB + 512GB स्टोरेज मिल सकते हैं।
  • इसकी तुलना में चीन के मॉडल में 16GB + 512GB और 16GB + 1TB मॉडल भी मिलते हैं।
  • कलर्स की बात करें तो फोन ब्लैक, वाइट और ग्रीन कलर में आएगा। चीन में फ्लैगशिप को लिलाक पर्पल और ब्राइट सिल्वर कलर में पेश किया गया है।

रिपोर्ट में फिलहाल हार्डवेयर से जुड़ी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन फोंस चीन वाले मॉडल के समान ही रहेंगे।

Xiaomi-15-white

Xiaomi 15 के स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: Xiaomi 15 में 120Hz रिफ्रेश रेट, 3,200निट्स पीक ब्राइटनेस, DC डिमिंग और HDR10+ के साथ कॉम्पैक्ट 6.36-इंच FHD+ OLED LTPO डिस्प्ले है।
  • प्रोसेसर: फोन को पावर देने के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट है जिसे ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो GPU के साथ जोड़ा गया है। यह पिछले मॉडल के स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 से अपग्रेड है।
  • कैमरा: Xiaomi 15 में OIS के साथ 50MP लाइटहंटर 900 प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP टेलीफोटो लेंस है। Xiaomi 14 की तरह ही इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा है।
  • बैटरी: हैंडसेट में 90W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ 5,400mAh की बैटरी है। इसकी तुलना में Xiaomi 14 में 4,610mAh बैटरी है।
  • अन्य: इसमें इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, पानी और धूल से बचाव वाली IP68 रेटिंग, हाई-रेज ऑडियो, स्टीरियो स्पीकर और इन्फ्रारेड सेंसर शामिल है।

चीन में Xiaomi 15 की कीमत बेस 12GB/256GB के लिए CNY 4,499 (लगभग Rs 53,500) से शुरू होती है। जबकि 12GB/512GB मॉडल की कीमत CNY 4,799 (लगभग Rs 57,100) है।

हैंडसेट को भारत में भी लॉन्च किए जाने की बात कही जा रही है, लेकिन अभी इसकी टाइमलाइन सामने नहीं आई है। हम उम्मीद कर सकते हैं कि यह ग्लोबल रिलीज के तुरंत बाद लॉन्च होगा। ठीक वैसे ही जैसे Xiaomi 14 को पिछले साल मार्च में 69,999 रुपये की कीमत पर भारत में उतारा गया था।



Best Competitors

See All Competitors

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here