
Xiaomi 15 इंडिया में लॉन्च हो गया है। जब से यह मोबाइल फोन चाइना में पेश किया गया था, तब से ही शाओमी फैन इसके भारत में अनाउंस होने का इंतजार कर रहे थे। प्रीमियम लुक और फ्लैगशिप स्पेसिफिकेशन्स से लैस शाओमी 15 के साथ इसी सीरीज का Xiaomi 15 Ultra भी ग्लोबली पेश कर दिया गया है। शाओमी 15 अल्ट्रा की जानकारी यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं तथा शाओमी 15 प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल आगे दी गई है।
Xiaomi 15 स्पेसिफिकेशन्स
- 6.36″ 120Hz OLED M9 Display
- Qualcomm Snapdragon 8 Elite
- 50MP Triple Rear Camera
- 32MP Selfie Camera
- 5,240mAh Battery
- 90W Wired HyperCharge
- 50W Wireless HyperCharge
डिस्प्ले
शाओमी 15 स्मार्टफोन 2670 × 1200 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.36-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह ओएलईडी स्क्रीन है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 3200निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इस स्कीन के लिए कंपनी ने कस्टमाइज़ड M9 ल्यूमिनस मटेरियल का इस्तेमाल किया है। गौरतलब है कि Xiaomi 15 में बेजल्स की मोटाई सिर्फ 1.38mm है।
प्रोसेसर
शाओमी 15 को क्वालकॉम के 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने स्नैपड्रैगन 8 एलिट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है। यह मोबाइल चिपसेट 4.32GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है जो फोन परफॉर्मेंस को 45% तक बढ़ा सकता है।
कैमरा
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Xiaomi 15 के फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर दिया गया है। यह OmniVision OV32B40 लेंस है। बैक पर ट्रिपल Leica रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एफ/1.62 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल LYT900 सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो सेंसर मौजूद है।
बैटरी
पावर बैकअप के लिए शाओमी 15 को तगड़ी 5,240एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया गया है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 90वॉट वायर्ड चार्जिंग तकनीक तथा 50वॉट वायरलेस चार्जिंग तकनीक दी गई है। यह शाओमी मोबाइल Surge G1 Battery Management Chip और Surge P3 फास्ट चार्जिंग चिप से लैस है जो फोन बैटरी को सुरक्षित तथा हेल्थ को मेंटेन रखती है, और चार्जिंग के दौरान टेम्परेचर को कंट्रोल करती है।
Xiaomi 15 प्राइस
शाओमी 15 5जी फोन को 64,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इस रेट में 12GB RAM + 512GB Storage मिलती है। फोन की प्री-बुकिंग 19 मार्च से शुरू हो जाएगी तथा इस मोबाइल को खरीदने पर 5,999 रुपये का Xiaomi Care Plan मुफ्त मिलेगा। इस तगड़े शाओमी फोन के 2 अप्रैल से ब्लैक, वाइट और ग्रीन कलर में खरीदा जा सकेगा। इस शाओमी 5जी फोन से जुड़ी सभी ऑफिशियल जानकारी आप कंपनी की इंडिया वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं।
See All Competitors

















