
Xiaomi 15 सीरीज पिछले महीने भारत में ब्रांड के प्रीमियम फ्लैगशिप ऑफरिंग के रूप में लॉन्च हुई थी। इसमें दो फोन Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Ultra शामिल हैं। बता दें कि यह सीरीज अब भारत में ₹64,999 की शुरुआती कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। दोनों फोन लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 Elite चिपसेट, Leica कैमरा, 90W फास्ट चार्जिंग और अन्य बेहतरीन फीचर्स के साथ आते हैं। आइए, आगे कीमत, ऑफर्स, स्पेसिफिकेशंस की डिटेल्स जानते हैं।
Xiaomi 15 सीरीज सेल, कीमत, ऑफर्स
- Xiaomi 15 सीरीज की भारत में बिक्री आज दोपहर 12 बजे से शुरू हो रही है। दोनों फोन mi.com, Amazon India और अधिकृत रिटेल स्टोर्स के जरिए उपलब्ध होंगे।
- Xiaomi 15 और Xiaomi 15 Ultra की प्री-ऑर्डर बुकिंग 2 अप्रैल तक खुली थी। जिनग्राहकों ने Xiaomi 15 Ultra को प्री-बुक किया था, उन्हें Photography Kit – Legend Edition (जिसकी कीमत ₹11,999 है) मुफ्त में मिलेगी और Xiaomi 15 के साथ Xiaomi Care Plan (जिसकी कीमत ₹5,999 है) मुफ्त दिया जाएगा।
- Xiaomi 15 की कीमत ₹64,999 है, जो 12GB + 256GB वैरियंट में आता है। यह ब्लैक, वाइट और ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
- Xiaomi 15 Ultra की कीमत ₹1,09,999 है, जो 16GB + 512GB वैरियंट में आता है। यह सिल्वर क्रोम कलर में उपलब्ध है।
- Xiaomi 15 Ultra Photography Kit – Legend Edition को अलग से ₹11,999 में खरीदा जा सकता है।
Xiaomi 15 Ultra स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: Xiaomi 15 Ultra में 6.73-इंच का AMOLED माइक्रो-कर्व्ड 2K डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 3,200 निट्स पीक ब्राइटनेस, HDR 10+ और Dolby Vision सपोर्ट, Xiaomi Ceramic Glass प्रोटेक्शन 2.0 है।
- प्रोसेसर: इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite SoC है।
- कैमरा: यह 200MP Leica पेरिस्कोप लेंस, 50MP Leica प्राइमरी लेंस, 50MP Leica टेलीफोटो लेंस (OIS के साथ), 50MP Leica अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा वाला है।
- सॉफ्टवेयर: Xiaomi 15 Ultra Android 15-आधारित HyperOS 2 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर रन करता है।
- बैटरी और चार्जिंग: डिवाइस में 5,410mAh की बैटरी, 90W वायर्ड चार्जिंग और 80W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है।
- अन्य फीचर्स: फोन में IP68 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस, Dolby Atmos स्टीरियो डुअल स्पीकर्स, NFC, 5G, और अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं।
Xiaomi 15 स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: Xiaomi 15 में 6.36 -इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 3,200 निट्स पीक ब्राइटनेस, HDR10, HDR10+ और Dolby Vision सपोर्ट है।
- प्रोसेसर: यह भी Qualcomm Snapdragon 8 Elite SoC के साथ आता है।
- कैमरा: इसमें 50MP LightHunter 900 प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 50MP 3.2x टेलीफोटो लेंस और 32MP OmniVision OV32B40 फ्रंट कैमरा है।
- बैटरी और चार्जिंग: डिवाइस में 5,240mAh बैटरी, 90W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है।
- सॉफ्टवेयर: यह भी Android 15-आधारित HyperOS 2.0 के साथ आता है।
- अन्य फीचर्स: फोन में IP68 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस, अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, NFC, और Dolby Atmos के साथ स्टीरियो स्पीकर्स हैं।
See All Competitors


















