Xiaomi 17 Series 28 फरवरी को होगी लॉन्च, नए टीजर में हुआ कंफर्म, जानें संभावित कीमत और फीचर्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/02/xiaomi-17-series-launch-date-confirmed-28-february.jpg

Update: Xiaomi 17 सीरीज का इंडिया लॉन्च भी कंफर्म हो गया है। जिसके लिए ब्रांड की वेबसाइट और अमेजन पर माइक्रोसाइट लाइव है। इस लाइनअप में Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra मॉडल्स आएंगे।

Xiaomi ने आखिरकार अपनी अपकमिंग Xiaomi 17 सीरीज़ की ग्लोबल लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। कंपनी ने घोषणा की है कि यह लाइनअप 28 फरवरी को दोपहर 14:00 GMT+1 पर बार्सिलोना में आयोजित इवेंट के दौरान पेश किया जाएगा। इसमें Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra आएंगे। लॉन्च इवेंट के लिए डेडिकेटेड माइक्रोसाइट mi.com पर लाइव कर दी गई है, जहां से ग्राहक इवेंट की जानकारी देख सकते हैं। आइए, आगे संभावित कीमत और फीचर्स जानते हैं।

कंपनी ने यह भी शेयर किया है कि Xiaomi 17 सीरीज के साथ यूजर्स को कुछ खास VIP/एक्सक्लूसिव सर्विस बेनिफिट्स मिलेंगे। इनमें 24 महीने की क्वालिटी रीएश्योरेंस, 6 महीने के भीतर एक बार फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट और वारंटी पीरियड के दौरान आउट-ऑफ-वारंटी रिपेयर पर फ्री लेबर कॉस्ट जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

पूर्व लीक के अनुसार Xiaomi 17 मॉडल ब्लैक, ग्रीन, ब्लू और पिंक कलर ऑप्शन में आ सकता है। जबकि Xiaomi 17 Ultra वर्जन ब्लैक, वाइट और ग्रीन शेड्स में आ सकता है। कीमत की बात करें तो इसका 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला बेस मॉडल EUR 999 (लगभग 1.07 लाख रुपये) में आ सकता है, जबकि 12GB + 512GB वैरियंट की कीमत EUR 1,099 (करीब 1.18 लाख रुपये) हो सकती है। वहीं, Xiaomi 17 Ultra के 16GB + 512GB वैरियंट की कीमत EUR 1,499 (लगभग 1.61 लाख रुपये) और 16GB + 1TB मॉडल की कीमत EUR 1,699 (करीब 1.83 लाख रुपये) बताई जा रही है। हालांकि इनकी इंडिया कीमत ग्लोबल मार्केट से कम ही रखी जा सकती है।

डिस्प्ले की बात करें तो Xiaomi 17 में 6.3 इंच की 1.5K LTPO AMOLED स्क्रीन मिल सकती है, जो 120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 3500 निट्स पीक ब्राइटनेस, HDR10+, Dolby Vision और 2160Hz PWM डिमिंग सपोर्ट करेगी। प्रोटेक्शन के लिए Xiaomi Dragon Crystal Glass दिया जा सकता है।

Xiaomi 17 में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिए जाने की बात सामने आई है। यह डिवाइस HyperOS 3 पर आधारित Android 16 के साथ आएगा। फोन में 12GB तक LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है।

कैमरा सेटअप में 50MP का Sony Light Fusion 950 मेन सेंसर (OIS के साथ), 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP टेलीफोटो लेंस शामिल हो सकते हैं। वहीं, फ्रंट में 50MP कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ मिल सकता है।

बैटरी के तौर पर इसमें 6330mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग और 22.5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। कनेक्टिविटी फीचर्स में WiFi 7, Bluetooth 5.4, NFC, अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और डुअल सिम 5G सपोर्ट शामिल हो सकते हैं।

Xiaomi 17 Ultra की बात करें तो इसमें भी Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। यह डिवाइस 16GB तक LPDDR5X रैम और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आ सकता है। इसमें 6.9 इंच की 1.5K LTPO AMOLED फ्लैट डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ Xiaomi Dragon Crystal Glass 3.0 प्रोटेक्शन मिल सकता है।

कैमरा इसकी सबसे बड़ी खासियत हो सकता है। इसमें Leica इमेजिंग सिस्टम के साथ 50MP 1-इंच मेन सेंसर (OIS), 200MP Samsung ISOCELL पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर (3.2x-4.3x ऑप्टिकल जूम, OIS) और 50MP Samsung JN5 अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है। वहीं, फ्रंट में 50MP ऑटोफोकस कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ दिया जा सकता है।

बैटरी के मामले में इसमें 6000mAh बैटरी, 90W वायर्ड HyperCharge, 50W वायरलेस और 22.5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। साथ ही IP66/IP68/IP69 रेटिंग, WiFi 7, Bluetooth 6.0, NFC, IR ब्लास्टर, अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और कुछ क्षेत्रों में टू-वे सैटेलाइट सपोर्ट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

Xiaomi 17 और 17 Ultra मोबाइल्स का मुकाबला संभावित तौर पर Samsung Galaxy S25OnePlus 15Galaxy S25 Ultra, आगामी Oppo Find X9 Ultra और Vivo X300 Ultra जैसे फोंस से हो सकता है। यदि आप अगले हफ्ते तगड़े फ्लैगशिप और फोटोग्राफी फोकस वाले फोंस लेना चाहते हैं तो इंतजार किया जा सकता है। 91मोबाइल्स पर आगे के अपडेट के लिए बने रहें।