Xiaomi 17 Ultra में मिलेगा अब तक का सबसे बड़ा कैमरा सेंसर, जानें पूरी लीक डिटेल्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/10/xiaomi-17-ultra-200mp-camera-specs-leaked.jpg

Xiaomi अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन सेगमेंट में तगड़ा कैमरा एक्सपीरियंस देने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी जल्द ही चीन में Xiaomi 17 Ultra को लॉन्च कर सकती है। बताया जा रहा है कि यह फोन साल के अंत तक पेश किया जा सकता है। उम्मीद है इसका डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस Xiaomi 17 Pro Max से मिलते-जुलते हो सकते हैं। जिसे पिछले महीने लॉन्च किया गया था। वहीं, अल्ट्रा में कुछ खूबियां ऐसी होंगी जो इसे अन्य मॉडल्स से सबसे दमदार बना सकती हैं। आइए, आगे लेटेस्ट अपडेट को विस्तार से जानते हैं।

Xiaomi 17 Ultra के कैमरा में सबसे बड़ा अपग्रेड हो सकता है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार Xiaomi 17 Ultra में इंडस्ट्री का सबसे बड़ा 50MP मेन कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। जिसमें इन-सेंसर जूम टेक्नोलॉजी मिल सकती है। इसके साथ फोन में 50MP Samsung JN5 अल्ट्रा-वाइड, 50MP Samsung JN5 टेलीफोटो और 200MP Samsung HPE पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा लगाया जा सकता है। यह कैमरा नई 4×4 RMSC टेक्नोलॉजी के साथ आने की उम्मीद है। जो कई फोकल लेंथ्स पर लॉसलेस जूम और टेलीफोटो मैक्रो शूटिंग की क्षमता प्रदान कर सकता है।

सेल्फी के लिए Xiaomi 17 Ultra में 50MP OmniVision OV50M फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है। लीक में दावा किया गया है कि यह नया कैमरा सिस्टम “मल्टीपल कैमरा ट्रिक्स” और “एक्सटर्नल लेंस सॉल्यूशन” के साथ आ सकता है। जो मौजूदा सभी जूम सिस्टम्स से बेहतर अनुभव दे सकता है।

Xiaomi 17 Ultra में वही 6.9-इंच का 2K OLED 120Hz डिस्प्ले दिया जा सकता है जो Xiaomi 17 Pro Max में दिया गया है। फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट लगाया जा सकता है। इसमें वही स्पीकर सिस्टम, वाइब्रेशन मोटर और प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी देखने को मिल सकती है।

Xiaomi 17 Pro Max का डिजाइन प्रीमियम रखा गया था। वहीं, Xiaomi 17 Ultra को एक “ट्रू इमेजिंग फ्लैगशिप” कहा जा रहा है। फोन के पीछे बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है। जो इसके लुक को और भी शानदार बना सकता है। लीक के मुताबिक यह फोन गोल्ड, ब्लैक, वाइट और पर्पल कलर ऑप्शंस में लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी बताया गया है कि अल्ट्रा मॉडल को दो वैरियंट में उतारा जा सकता है। जिसमें दोनों वेरिएंट्स में UWB (Ultra-Wideband) सपोर्ट मिल सकता है। जबकि हाई-एंड मॉडल में Tiantong सैटेलाइट कॉलिंग और Beidou शॉर्ट मैसेज कम्युनिकेशन फीचर भी जोड़ा जा सकता है।

Xiaomi 17 Ultra स्मार्टफोन उन ग्राहकों के लिए बेस्ट हो सकता है जो प्रोफेशनल लेवल फोटोग्राफी और तगड़ा परफॉरमेंस चाहते हैं। लॉन्च के बाद इस मॉडल का मुकाबला Samsung Galaxy S25 Ultra, आगामी Vivo X300 Ultra और Honor Magic 8 Pro जैसे फोंस से हो सकता है। हालांकि, अपने 200MP पेरिस्कोप कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और सैटेलाइट फीचर के साथ यह फोन आगे रह सकता है।

यदि आप ऐसा फ्लैगशिप फोन खरीदना चाहते हैं जो परफॉरमेंस और कैमरा में बेस्ट हो तो Xiaomi 17 Ultra का इंतजार कर सकते हैं। हालांकि इसकी कीमत प्रीमियम सेगमेंट में रखी जा सकती है। इसलिए आपको अपना बजट हाई रखना होगा। हम आपको आगे भी इससे जुड़े अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।