ट्रिपल-कैमरा सेटअप और नए फोटोग्राफी किट के साथ सामने आया Xiaomi 17 Ultra

Xiaomi अपनी नंबर सीरीज का सबसे तगड़ा मोबाइल Xiaomi 17 Ultra जल्द पेश कर सकता है। फोन के दो वैरियंट में लॉन्च होने की बात पहले भी सामने आ चुकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसका लोकल टेस्टिंग फेज भारत में भी शुरू हो चुका है। वहीं, अब लीक हुई नई रेंडर इमेज ने आगामी अल्ट्रा मॉडल के डिजाइन, Photography Kit और कैमरा सेटअप के बारे में अहम जानकारी पेश की है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
नए लीक रेंडर्स में Xiaomi 17 Ultra को कंपनी के खास Photography Kit के साथ स्पॉट किया गया है। जिसे आप नीचे इमेज में देख सकते हैं। यहां दो कलर ऑप्शन Beige और Black दिख रहे हैं। फोन के बैक पैनल पर चार कटआउट वाला कैमरा मॉड्यूल दिखता है, लेकिन असल में इसमें केवल तीन कैमरा सेंसर मौजूद हैं। यह देखकर कई लोगों को Xiaomi 15 Ultra के क्वाड-कैमरा सेटअप की याद आ सकती है। क्योंकि नया सेटअप पहली नजर में कुछ अलग नहीं लग रहा है। हालांकि, ब्रांड रणनीति बदलते हुए एक सेंसर हटाकर बड़े और अधिक एडवांस सेंसर इस्तेमाल कर सकता है।
कैमरों की बात करें तो Xiaomi 17 Ultra में 50MP OmniVision OVX10500U मेन कैमरा, 200MP Samsung S5KHPE टेलीफोटो कैमरा और 50MP OmniVision OV50M या Samsung S5KJN5 अल्ट्रा-वाइड सेंसर दिया जा सकता है। खास बात यह है कि Xiaomi ने 15 Ultra में मौजूद 50MP 3x टेलीफोटो लेंस को हटाकर एक हाई-रिजॉल्यूशन, ज्यादा अच्छा 200MP टेलीफोटो सेंसर जोड़ा जा सकता है। जिससे फोटोग्राफी अनुभव और बेहतर हो सकता है। वहीं, फ्रंट में कंपनी 50MP OmniVision OV50ME सेल्फी सेंसर दे सकती है।
रेंडर्स में नजर आया Photography Kit पहले की तरह एक डिटैचेबल कैमरा ग्रिप के साथ दिख रहा है। जिसमें एक फिजिकल शटर बटन और बेहतर हैंड ग्रिप के लिए टेक्सचर्ड फिनिश नजर आती है। जैसा कि Xiaomi 15 Ultra के साथ भी देखा गया था।
परफॉरमेंस की बात करें तो अब तक आई जानकारी के अनुसार Xiaomi 17 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और HyperOS 3 मिलने की उम्मीद है। जिससे यह सबसे पावरफुल अल्ट्रा-फ्लैगशिप्स में से एक साबित हो सकता है।
Xiaomi 17 Ultra को चीन में दिसंबर या जनवरी की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। इसके बाद ग्लोबल लॉन्च की संभावना भी की जा रही है। जहां इसे Xiaomi 17 सीरीज के अन्य मॉडल्स के साथ पेश किया जा सकता है।
Xiaomi 17 Ultra का मुकाबला Samsung Galaxy S25 Ultra, iPhone 16 Pro Max और Vivo X300 Pro जैसे मोबाइल्स से हो सकता है। यह फोन उन ग्राहकों के लिए लाया जा सकता है जो बेहतरीन कैमरा, टॉप परफॉरमेंस और एडवांस्ड फीचर्स चाहते हैं।
यदि आप भी ऐसा ही डिवाइस लेना चाहते हैं तो यह आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। आप इसका इंतजार कर सकते हैं। हम आपको लगातार इसका अपडेट देंगे। हमारे साथ बने रहें।