
Xiaomi ने चीन में अपना नया प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन Xiaomi 18 Fold लॉन्च कर दिया है। कंपनी के इस नए फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका बेहद पतला डिजाइन है। फोन को पूरी तरह ओपन करने पर पर डायमेंशन सिर्फ 5.02mm रह जाता है। जबकि फोल्ड करने पर यह 10.68mm रहता है। इसका वजन 219 ग्राम है। ब्रांड ने इसमें XRING O3 चिपसेट और शानदार Leica कैमरा सेटअप दिया गया है। आइए, आगे स्पेसिफिकेशंस और कीमत विस्तार से जानते हैं।
Xiaomi 18 Fold के स्पेसिफिकेशंस
Xiaomi 18 Fold में 7.58-इंच का इंटरनल डिस्प्ले दिया गया है। यह 2364×1672 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला Pol-less LTPO OLED पैनल है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 4,000 निट्स तक है। जबकि HBM में यह 2,200 निट्स तक जाती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए डुअल-लेयर UTG लगाया गया है।
Xiaomi 18 Fold फोन के बाहर 5.38-इंच का LTPO OLED डिस्प्ले मिलता है। इसका रिजॉल्यूशन 1712×1168 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसकी पीक ब्राइटनेस भी 4,000 निट्स और HBM ब्राइटनेस 2,200 निट्स तक है। आउटर स्क्रीन को Xiaomi Dragon Crystal Glass 3.0 से सुरक्षा दी गई है।
परफॉरमेंस के लिए Xiaomi 18 Fold में कंपनी का XRING O3 चिपसेट दिया गया है। फोन में LPDDR6 RAM का उपयोग किया गया है। जो खास तौर पर 16GB + 1TB वाले टॉप वैरियंट में उपलब्ध है। अन्य वैरियंट में LPDDR5X RAM के साथ UFS 4.1 स्टोरेज मिलता है।
फोटोग्राफी के लिए Xiaomi 18 Fold में Leica के साथ मिलकर तैयार किया गया ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 200MP Samsung HP5 मेन कैमरा है। जिसका सेंसर 1/1.56-इंच का है। यह 23mm फोकल लेंथ और OIS सपोर्ट करता है। इसके साथ 50MP OV50D अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। जिसका सेंसर 1/2.88-इंच का है और यह 17mm फोकल लेंथ के साथ आता है। यही नहीं तीसरा कैमरा 50MP JN5 पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर है। जो 3.5x ऑप्टिकल जूम और 80mm फोकल लेंथ सपोर्ट करता है।
कैमरा सेटअप में Leica Optics और Leica Summilux Lens का उपयोग किया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन के अंदर और बाहर दोनों तरफ 16MP कैमरा मिलता है।
Xiaomi 18 Fold में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसे जल्दी चार्ज करने के लिए फोन में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा यह 50W वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो Xiaomi 18 Fold फोन Android 17 पर आधारित HyperOS 4 के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC और UWB जैसे विकल्प मिलते हैं। फोन में USB 3.2 Gen 2 पोर्ट दिया गया है। अन्य फीचर्स में IPX8 रेटिंग, IR ब्लास्टर और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं।
Xiaomi 18 Fold का डिजाइन खास खूबियों में से एक है। फोन को पूरी तरह खोलने पर इसकी मोटाई सिर्फ 5.02mm है। फोल्ड करने के बाद मोटाई 10.68mm हो जाती है। इसका वजन 219 ग्राम है। जो बड़े फोल्डेबल फोन को देखते हुए काफी कम है।
Xiaomi 18 Fold की कीमत
चीन में Xiaomi 18 Fold की कीमत 10,999 युआन से शुरू होती है। इसके 12GB + 256GB वैरियंट की कीमत 10,999 युआन, 12GB + 512GB मॉडल की कीमत 11,999 युआन और 16GB + 512GB मॉडल की कीमत 12,999 युआन है। इसके 16GB + 1TB वैरियंट की कीमत 14,999 युआन है। जिसमें LPDDR6 RAM मिलती है। वहीं, 16GB + 1TB LPDDR6 और Ceramic Special Edition की कीमत 15,999 युआन है।
भारतीय करेंसी में देखें तो शुरुआती कीमत करीब 1.54 लाख रुपये और टॉप वैरियंट की कीमत करीब 2.25 लाख रुपये है। हालांकि भारत में लॉन्च होने पर इसकी कीमत अलग हो सकती है। फिलहाल ब्रांड ने इस फोन के इंडिया लॉन्च की जानकारी नहीं दी है। इसलिए आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।















