200MP डुअल कैमरा और नए HDR टेक के साथ आ सकता है फ्लैगशिप Xiaomi 18 Pro Max, डिटेल्स लीक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/09/Xiaomi-17-Pro-Max-Price.jpg

Xiaomi की अपकमिंग Xiaomi 18 series लॉन्च से पहले ही चर्चा में है। हालांकि लॉन्च अभी दूर है, लेकिन इस सीरीज के टॉप मॉडल Xiaomi 18 Pro Max को लेकर नई डिटेल्स सामने आई हैं, जिससे कैमरा सेटअप में बड़े बदलाव की जानकारी मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस बार इमेजिंग डिपार्टमेंट में बड़ा अपग्रेड करने की तैयारी में है। आइए,आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

यह लेटेस्ट लीक माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने शेयर किया है। इसके अनुसार, Xiaomi 18 Pro Max में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जो 1/1.28-इंच बड़े सेंसर के साथ आ सकता है। बताया जा रहा है कि यह सेंसर 22nm प्रोसेस पर बना हो सकता है। जिससे पावर एफिशिएंसी बेहतर होगी और हीट कंट्रोल भी बेहतर मैनेज किया जा सकेगा। यह सेटअप हाई-रिजॉल्यूशन फोटोग्राफी के साथ बेहतर अनुभव दे सकता है।

Xiaomi 18 Pro Max के कैमरा में इस बार नई LOFIC HDR 3.0 तकनीक मिलने की उम्मीद है, जो डाइनैमिक रेंज को काफी बेहतर बना सकती है। यह तकनीक फोटो में ब्राइट और डार्क एरिया दोनों में डिटेल को बेहतर कैप्चर करने में मदद कर सकती है। इसके अलावा हाई फ्रेम गेन फीचर भी मिल सकता है, जिससे लो-लाइट फोटोग्राफी में क्लैरिटी और डिटेल्स बेहतर हो सकती है।

Xiaomi 18 Pro Max फोन का टेलीफोटो कैमरा भी बड़ा अपग्रेड लेकर आ सकता है। लीक के मुताबिक इसमें 200MP टेलीफोटो सेंसर दिया जा सकता है, जो मैक्रो फोटोग्राफी सपोर्ट कर सकता है। इसमें बड़ा अपर्चर भी मिल सकता है। इस तरह यह डिवाइस डुअल 200MP कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है। जो इसे फोटोग्राफी के लिहाज से शानदार विकल्प बना सकता है।

डिस्प्ले की बात करें तो लीक के अनुसार Xiaomi 18 Pro Max में 6.8-इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके साथ ही पूर्व में आए मॉडल की तरह सेकेंडरी डिस्प्ले भी मिल सकता है, जो नोटिफिकेशन या क्विक एक्सेस के लिए उपयोग किया जा सकेगा।

Xiaomi 17 Pro Max

बैटरी के मामले में भी Xiaomi 18 Pro Max डिवाइस दमदार हो सकता है। इसमें करीब 7,500mAh की बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए बेहतर साबित हो सकती है। वहीं, परफॉरमेंस के लिए आगामी Xiaomi 18 सीरीज फोंस में अपकमिंग Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट दिया जा सकता है, जो फ्लैगशिप लेवल एक्सपीरियंस दे सकता है।

यदि आप ऐसा फ्लैगशिप स्मार्टफोन चाहते हैं, जिसमें एडवांस कैमरा टेक्नोलॉजी, लंबी बैटरी लाइफ और प्रीमियम फीचर्स मिलें, तो Xiaomi 18 Pro Max शानदार विकल्प हो सकता है। हालांकि, चूंकि यह जानकारी अभी लीक पर आधारित है, इसलिए अभी इंतजार करें। हम आगे आपको और अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।