Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिल सकता है डुअल 200MP कैमरा, लीक जानकारी आई सामने

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/09/Xiaomi-17-Pro-camera.jpg

Xiaomi ने कुछ महीने पहले ही Xiaomi 17 सीरीज चीन में पेश की है इसे भारत में भी अगले महीने लाया जा सकता है। इसी बीच अगली जनरेशन की फ्लैगशिप सीरीज को लेकर अपडेट आ गया है। बताया जा रहा है कि Xiaomi 18 सीरीज में बड़े हार्डवेयर बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जो कैमरा सेक्शन में हो सकते हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

लीक के मुताबिक Xiaomi 18 सीरीज के Pro वेरिएंट्स में 200MP हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा दिया जा सकता है। टिपस्टर Digital Chat Station के अनुसार, Xiaomi का एक अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन 6.3-इंच डिस्प्ले और डुअल 200-मेगापिक्सल कैमरा सेटअप के साथ टेस्टिंग में लग रहा है। हालांकि टिप्स्टर ने फोन का नाम नहीं बताया है, लेकिन मौजूदा Xiaomi लाइन-अप स्ट्रैटेजी को देखते हुए इसे Xiaomi 18 Pro से जोड़ा जा रहा है। पूर्व में आए Xiaomi 17 और 17 Pro की तरह ही Xiaomi 18 और 18 Pro में भी कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर दिया जा सकता है, लेकिन बड़े कैमरा अपग्रेड सिर्फ Pro मॉडल में हो सकते हैं।

माना जा रहा है कि Xiaomi 18 Pro में डुअल 200-मेगापिक्सल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसके साथ 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस भी शामिल हो सकता है। जिससे फोटोग्राफी का अनुभव शानदार मिल सकता है।

रिपोर्ट्स यह भी इशारा करती हैं कि Xiaomi 18 Pro Max में भी यही डुअल 200-मेगापिक्सल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। जैसा कि पहले Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max में समान कैमरा सिस्टम दिया गया है। हालांकि Pro Max वैरियंट में अलग कैमरा सेंसर, बड़ा डिस्प्ले और ज्यादा बैटरी कैपेसिटी दी जा सकती है। इसके अलावा Pro और Pro Max मॉडल्स में रियर साइड पर सेकेंडरी डिस्प्ले भी देखने को मिल सकता है।

पूर्व लीक में यह भी दावा किया था कि स्टैंडर्ड Xiaomi 18 में पहली बार पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। बता दें इससे पहले कंपनी के बेस मॉडल्स में सामान्य टेलीफोटो लेंस मिलता रहा है, ऐसे में यह बदलाव जूम कैपेबिलिटी को बेहतर बना सकता है।

परफॉरमेंस की बात करें तो Xiaomi 18, Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max में Qualcomm का आगामी Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। वहीं टॉप-एंड Xiaomi 18 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिप दिया जा सकता है।

लॉन्च टाइमलाइन को लेकर कहा जा रहा है कि Xiaomi 18 सीरीज की शुरुआत सितंबर के आसपास चीन में हो सकती है, जबकि Ultra मॉडल को कंपनी साल के अंत में बाजार पेश कर सकती है।

बताते चलें कि Xiaomi अपनी मौजूदा Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra सीरीज को इंडिया सहित ग्लोबली लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max चीन तक ही सीमित रह सकते हैं। उम्मीद है आने वाले महीनों में 18 सीरीज को लेकर और भी जानकारी सामने आ सकती है। इसलिए यदि आप अभी Xiaomi फ्लैगशिप फोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 17 सीरीज खरीद सकते हैं। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।