Xiaomi 18 का डिजाइन लीक, 200MP पेरिस्कोप कैमरे के साथ हो सकती है एंट्री

Xiaomi इस साल सितंबर में अपनी नई फ्लैगशिप Xiaomi 18 सीरीज लेकर आ सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी Xiaomi 18, Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max को चीन में लॉन्च कर सकती है, जो पिछले साल सितंबर में पेश किए गए Xiaomi 17, Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max के अपग्रेड के तौर पर आ सकते हैं। हालांकि इसमें कई महीने बाकि है इससे पहले ही चीनी टेक ब्लॉगर ने Xiaomi 18 का कथित रेंडर शेयर किया है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
सामने आए रेंडर में Xiaomi 18 का स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल दिखाया गया है। जिसके किनारे गोल हैं। इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप को ट्रायएंगल लेआउट में दिया गया गया है। साथ में Leica ब्रांडिंग और LED फ्लैश भी दिखाई देता है। यह डिजाइन हाल ही में लॉन्च हुई Oppo Reno 15 series से मेल खाता है, जिससे संकेत मिलता है कि कंपनी इस बार कैमरा लुक में बड़ा बदलाव कर सकती है।
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार Xiaomi 18 में डिस्प्ले साइज 6.3 इंच से बढ़ाकर 6.4 इंच किया जा सकता है। खास बात यह है कि Xiaomi 17 में पहले ही 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई थी, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि Xiaomi 18 में इससे भी बड़ी बैटरी लगाई जा सकती है।
परफॉरमेंस के मामले में Xiaomi 18 में अगली पीढ़ी का Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट मिलने की बात कही जा रही है। जो इसे प्रीमियम फ्लैगशिप सेगमेंट में दमदार विकल्प बना सकता है। कैमरा सेगमेंट में भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। लीक के अनुसार Xiaomi 18 सीरीज में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। ऐसे में स्टैंडर्ड Xiaomi 18 में भी 200MP पेरिस्कोप लेंस मिलने की उम्मीद है। जबकि 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस पिछले जनरेशन की तरह दिया जा सकता है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो चूंकि फोन इस साल के अंत में लॉन्च होने की उम्मीद है, इसलिए यह Android 17 के साथ आ सकता है, जिसके साथ कंपनी का नया HyperOS वर्जन देखने को मिल सकता है। हालांकि फिलहाल ये सभी जानकारियां लीक और अफवाहों पर आधारित हैं। इसलिए आगे और जानकारी मिलेगी। यदि आप अभी फोन लेना चाहते हैं तो Xiaomi 17 सीरीज के ग्लोबल लॉन्च का वेट कर सकते हैं जो जल्द हो सकता है। वहीं, Xiaomi 18 से जुड़ी जानकारियों के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।