Xiaomi 18 सीरीज दिसंबर में हो सकती है भारत में लॉन्च, Ultra की जगह आ सकता है नया Pro Max मॉडल

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/02/Xiaomi-18.jpg

Xiaomi अपनी अगली फ्लैगशिप Xiaomi 18 सीरीज को इस बार पहले के मुकाबले भारत में जल्दी लॉन्च कर सकता है। नई लीक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस सीरीज को दिसंबर 2026 में भारतीय बाजार में उतार सकती है। यदि ऐसा होता है, तो यह Xiaomi के फ्लैगशिप लॉन्च पैटर्न में बड़ा बदलाव हो सकता है। क्योंकि अब तक कंपनी अपने प्रीमियम स्मार्टफोंस को भारत सहित ग्लोबल मार्केट में नए साल की पहली तिमाही में लॉन्च करती आई है। आइए, जानकारी को विस्तार से जानते हैं।

Xiaomi 18 सीरीज लॉन्च टाइमलाइन लीक

टिप्स्टर Yogesh Brar और SmartPrix की रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi 18 सीरीज भारत में दिसंबर में लॉन्च हो सकती है। माना जा रहा है कि कंपनी इस बार साल के अंत में होने वाली सेल और फेस्टिव सीजन का फायदा उठा सकती है। यदि यह जानकारी सही साबित होती है, तो Xiaomi पहली बार अपनी फ्लैगशिप सीरीज को भारतीय बाजार में जल्दी पेश करेगी।

leak render

लीक के अनुसार, Xiaomi 18 सीरीज में इस बार तीन स्मार्टफोन Xiaomi 18, Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max शामिल हो सकते हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी इस बार Xiaomi 18 Ultra मॉडल को लॉन्च नहीं करेगी। इसकी जगह Xiaomi 18 Pro Max को सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल बनाया जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो यह Xiaomi की फ्लैगशिप लाइनअप में बड़ा बदलाव माना जा सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार आगामी Xiaomi 18 Pro Max को भारत में सीमित यूनिट्स में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी पहले भी अपने Ultra मॉडल्स के साथ ऐसी रणनीति अपना चुकी है। वहीं, Xiaomi 18 और Xiaomi 18 Pro को सामान्य तौर पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।

अन्य डिवाइस भी हो सकते हैं पेश 

लीक में यह भी दावा किया गया है कि Xiaomi दिसंबर लॉन्च इवेंट के दौरान स्मार्टफोन के साथ कई Xiaomi Smart Home और Connected Devices भी पेश कर सकती है। कंपनी अपने इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए Xiaomi 18 सीरीज को एक बड़े प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट का हिस्सा बना सकती है।

आखिर में आपको बताते चलें कि Xiaomi ने अभी तक इन जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसलिए लॉन्च टाइमलाइन, मॉडल्स और सभी डिटेल्स को फिलहाल लीक रिपोर्ट के तौर पर ही देखा जाना चाहिए। हम आपको आगे भी इस लाइनअप से जुड़े अपडेट देते रहेंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।