12जीबी रैम वाला Xiaomi Black Shark 2 फ्लिपकार्ट पर होगा सेल के​ लिए उपलब्ध, 27 मई को है इंडिया लॉन्च

Join Us icon

Xiaomi घोषणा कर चुकी है कि कंपनी इंडिया में अपना नंबर वन गेमिंग स्मार्टफोन Black Shark 2 उतारने वाली है। शाओमी आने वाली 27 मई को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और इसी ईवेंट के मंच से शाओमी का यह शानदार स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में उतारा जाएगा। Xiaomi ने हालांकि अभी तक Black Shark 2 की कीमत और इसकी सेल के जुड़ी जानकारी नहीं दी है, लेकिन ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने खुलासा कर ​दिया है कि Black Shark 2 स्मार्टफोन इसी शॉपिंग साइट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Xiaomi Black Shark 2 से जुड़ा एक टीज़र शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर देखा गया है, जिससे कंफर्म हो गया है कि 27 मई को लॉन्च होने के बाद यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर ही बिक्री के​ लिए उपलब्ध होगा। यह शॉपिंग साइट Flipkart Edge program की शुरूआत कर रही है। इसके तहत इंडियन मार्केट में मौजूद विभिन्न ब्रांड्स के फ्लैगशिप डिवाईस और प्रीमियम फोन बेचे जाएंगे। फ्लिपकार्ट ने अपने इसी प्रोग्राम में Xiaomi Black Shark 2 का नाम भी शामिल किया है।

xiaomi black shark 2 sale in india on flipkart edge program 27 may launch

आपको बता दें कि Xiaomi Black Shark 2 के अलावा Flipkart Edge program में Xiaomi Poco, Oppo, Samsung, Asus, Lenovo, Nubia, Meizu और Google जैसे दिग्गज़ ब्रांड्स के हाईएंड स्मार्टफोंस बेचे जाएंगे। इस खास तरह की सेल में फ्लिपकार्ट स्मार्टफोंस को आर्कषक ऑफर्स के साथ भी बेचेगी तथा साथ ही फोन की कीमतों पर डिस्काउंट तथा अन्य बेनिफिट भी दिए जाएंगे।

बना है खास गेमिंग के लिए

आपको बता दें कि शाओमी ने मार्च महीने में ही इस स्मार्टफोन को टेक मंच पर पेश किया था जो फिलहाल चीनी बाजार में सेल के लिए उपलब्ध है। कंपनी की ओर से Black Shark 2 को गेमिंग स्मार्टफोन के रूप में पेश किया था जो खासतौर पर फोन में गेम खेलने के शौकिन यूजर के लिए बना है। हैवी रैम और क्वालकॉम के सबसे पावरफुल चिपसेट के साथ ही इस फोन में में हीट मैनेजमेंट के लिए लिक्विड कूल 3.0 टेक्नोलॉजी दी गई है। जो यूजर्स को फास्ट और लैग फ्री गेमिंग एक्सपीरियंस प्रदान करती है।

यह हैं पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स

Black Shark 2 को मैटेलिक बॉडी पर बनाया गया है। स्पेसिफिकेशन्स की तो यह फोन 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.39-इंच की ट्रू व्यू ऐमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। एंडरॉयड 9 पाई के साथ ही इस फोन में क्वालकॉम का सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 दिया है। इसके अलावा गेमिंग एक्सपीरिएंस को बेहतर करने के लिए इस फोन में एड्रेनो 640 जीपीयू चिप का इस्तेमाल किया गया है। यह भी पढ़ें : एक लग्जरी कार जितनी है शाओमी के इस लिमिटेड एडिशन फोन की कीमत, क्या आप खरीदेंगे

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Black Shark 2 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 13-मेगापिक्सल का सेकेंडरी रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही पावर बैकअप के लिए फोन में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो 27वॉट चार्ज सपॉर्ट करती है।

xiaomi black shark 2 sale in india on flipkart edge program 27 may launch

Xiaomi की ओर इस फोन को चीन में तीन रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था। इनमें 6जीबी/128जीबी मैमोरी (3199 युआन / तकरीबन 32,800 रुपये), 8जीबी/128जीबी स्टोरेज (3499 युआन / तकरीबन 35,800 रुपये), 8जीबी/256जीबी मैमोरी (3799 युआन / तकरीबन 38,500 रुपये) और 12जीबी/256जीबी स्टोरेज (4199 युआन / तकरीबन 43,000 रुपये) मौजूद है। इंडिया में Black Shark 2 का कौनसा वेरिएंट आएगा यह अभी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here