
मोबाइल गेमिंग स्मार्टफोन बनाने के लिए जानी-मानी कंपनी Black Shark इस साल एक नए गेमिंग-सेंट्रिक स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए तैयार दिखाई दे रही है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी चीन में इस फोन को जल्द ही पेश कर सकती है। इससे पहले भी कंपनी अपने कुछ शानदार फोन्स जैसे Black Shark 3 Pro, Black Shark 3 आदि को पेश कर चुकी है। अब कंपनी ने एक टीजर जारी किया है, जिससे लग रहा है कि Black Shark 4 जल्द ही पेश किया जा सकता है। कंपनी ने इस अपकमिंग फोन की कुछ जानकारी भी टीजर पोस्टर में दी है। आइए जानते हैं Black Shark 4 स्मार्टफोन के बारे में क्या अब तक पता लग पाई है।
Black Shark 4
ब्लैक शार्क 4 स्मार्टफोन के बारे में जानकारी ऑनलाइन सामने आई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, कंपनी जल्द ही चीन में नया गेमिंग-केंद्रित स्मार्टफोन पेश करेगी। हैंडसेट 4,500mAh की बैटरी के साथ आएगा। दिलचस्प बात यह है कि यह ब्रांड का पहला स्मार्टफोन होगा जो कि 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। कंपनी का दावा है कि फोन को 15 मिनट से भी कम समय में चार्ज किया जा सकता है। हालांकि, हम आने वाले दिनों में डिवाइस के बारे में अधिक सुनने की उम्मीद कर सकते हैं।
Black Shark 3 की स्पेसिफिकेशन्स
Black Shark 3 में 6.67 इंच की एमोलेड डिसप्ले दी गई है, जिसका रेज्योलुशन फुल एचडी प्लस है। फोन की डिसप्ले 90Hz की रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसके साथ ही फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 865 SoC है जो कि 2.84GHz की क्लॉक स्पीड के साथ आता है। इसे भी पढ़ें: रिटेलर्स हुए Xiaomi से परेशान, Redmi K20 बना जी का जंजाल
फोटोग्राफी के लिए Black Shark 3 में 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जो कि f/1.8 अपर्चर के साथ आता है। वहीं, फोन में 13-मेगापिक्सल सेंसर का सेकंडरी सेसर है और तीसरा सेंसर 5-मेगापिक्सल का है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Black Shark 3 दोनों वेरिएंट UFS 3.0 पर बेस्ड हैं। वहीं, डिवाइस में 5G सपोर्ट, वाई-फाई 6 (802.11a/b/g/n/ac/ax ), ब्लूटूथ v5.0 और 3.5mm हेडफोन जैक है। इसके अलावा फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट चार्जिंग के लिए और अंडर-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi का सस्ता 5G फोन Redmi Note 9T, 4जीबी रैम और 5,000एमएएच बैटरी के साथ हुआ लाॅन्च
पावर बैकअप के लिए Black Shark 3 में 4,720mAh की बैटरी 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसके अलावा इस डिवाइस का 8GB + 128GB वेरिएंट 30W चार्जर के साथ आता है। इसके अलावा इसमें मैगनेटिक चार्जिंग कनेक्टर है जो कि 18W चार्जिंग को सपोर्ट करता है।




















