शाओमी ला रहा अनोखा इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला फोन, टच करते ही झटके से होगा अनलॉक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2018/11/indisplay-fingerprint-1.jpg

चीन की मोबाइल फोन निर्माता कंपनी शाओमी ने पिछले साल अपने पहले इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस मी 8 प्रो स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। हालांकि, अब कंपनी ने यह बात मानी है कि इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कनैर तकनीक तेज नहीं है। वहीं, शाओमी के को-फाउंडर लीन बिन ने चीन की सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट वीबो पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें नई जनरेशन के इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी को दिखाया गया है।

वीडियो में दिखाई गई टेक्नोलॉजी पहले से काफी तेज और बेहतर दिखाई दे रही है। लिन बिन के अनुसार, सुधार का पहला प्वाइंट एक टच फिंगरप्रिंट की पहचान को इनेबल करना है, जो पुराने फिंगरप्रिंट स्कैनर से तेज होगा। इन-डिस्प्ले स्कैनर के साथ सबसे महत्वपूर्ण परेशानियों में से एक है टच करने के बाद भी फोन का अनलॉक न होना। इसके बाद यूजर्स को तेजी के साथ स्क्रीन पर प्रैस करना होता है, जिससे वह अपने स्मार्टफोन को अनलॉक कर सके। इस वीडियो में कंपनी अपनी दूसरी पीढ़ी के इन-डिस्प्ले डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर में इन सब परेशानियों को हल करती हुई दिखाई दे रही है।

यह होगा शाओमी का 2019 में सबसे ताकतवर फोन, इसमें है 5जी सपोर्ट

दूसरे प्वाइंट के अनुसार फिंगरप्रिंट स्कैनर के एरिए को बढ़ाना है। लीन बिन द्वारा जारी की गई वीडियो में नई फिंगरप्रिंट टेक्नोलॉजी को एक कॉन्सेप्ट फोन पर इस्तेमाल करते हुए दिखाया गया है जो कि काफी अच्छे से काम कर रहा है। हालांकि, स्मार्टफोन्स में ऑफिशियल लॉन्च होने के बाद इस टेक्नोलॉजी के बारे में अच्छे से जानकारी मिल पाएगी।
बता दें कि हाल ही में शाओमी ने अपने सब-ब्रांड रेडमी के अंदर अपना पहला स्मार्टफोन रेडमी नोट 7 लॉन्च किया था, जिसे लेकर कंपनी ने लक्ष्य रखा है कि वह पहले महीने में इस डिवाइस के 10 लाख यूनिट्स को सेल करेगी। रेडमी नोट 7 हैंडसेट की खासियत की बात करें तो यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

शाओमी ने एक बार फिर कम किए अपने स्मार्टफोन के दाम, जानें रेडमी 6 प्रो का नया प्राइस


चीन की माइक्रब्लॉदिंद साइट वीबो शाओमी के सीईओ ली जून रेडमी नोट 7 में मौूजद 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को प्रमोट कर रहे थे, तभी एक यूजर ने शाओमी मी9 को लेकर पूछा कि क्या मी9 में 24 वॉट चार्जिंग सपोर्ट होगा? इसके जवाब में ली ने कहा कि उससे बेहतर होगा।

हमें ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें