यह होगा शाओमी का 2019 में सबसे ताकतवर फोन, इसमें है 5जी सपोर्ट

Join Us icon

पिछले साल क्वालकॉम ने जब अपने नए मोबाइल प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 855 की घोषणा की तो कई कंपनियों ने इस चिपसेट के साथ अपने फोन लाने की घोषणा कर दी थी। इसमें वनप्लस और एलजी के साथ शाओमी भी शामिल था। उसी वक्त यह कयास लगाए जा रहे थे कि शाओमी मी9 के साथ इस प्रोसेसर को पेश कर सकता है। वहीं आज शाओमी का एक नया फोन क्वालकॉम के सबसे लेटेस्ट चिपसेट के साथ गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है। हालांकि उसके सेफेस नाम से लिस्ट किया गया है लेकिन आशा है कि वह फोन शाओमी मी 9 होगा। आज से तीन दिन 8,000 रुपए तक सस्ते में मिलेंगे असूस के ये स्मार्टफोन्स, फ्लिपकार्ट लगी सेल उपलब्ध

xiaomi-mi-9-geekbench

गीकबेंच पर कंपनी ने इस फोन को शाओमी सेफेस नाम से लिस्ट किया है। हालांकि मदरबोर्ड का नाम भी सेफेस है। इस नाम को पहले भी क्वालकॉम के नए चिपसेट के लिए उपयोग किया गया है। वहीं कुछ समय पहले एक्सडीए डेवलपर्स द्वारा शाओमी सेफेस के बारे में लीक कर दिया गाया था। जहां उन्होंने एपीके कोड से शाओमी के 48—मेगापिक्सल कैमरे की बात कही थी। साथ ही उन्होंने फोन में इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट होने की भी बात बताई थी।

ऐसे में जाहिर है कि शाओमी अपने नए फ्लैगशिप की तैयारी कर रहा है। लिस्ट किए गए फोन में देखा जा सकता है कि यह एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 9 पाई पर रन कर रहा है। इसके साथ ही फोन में 6जीबी की रैम मैमोरी है। फोन की बेस फ्रीक्वेंसी 1.78गीगाहट्र्ज का है और कंपनी ने आॅक्टाकोर प्रोसेसर का उपयोग किया है।

जहां तक क्वालकॉम के नए चिपसेट की बात है तो जहां एक ओर यह बहुत पावरफुल है वहीं दूसरी ओर इसमें 5जी सपोर्ट है। ऐसे में हम आशा कर सकते हैं कि शाओमी मी9 में 5जी सपोर्ट हो।