Xiaomi की बड़ी प्लानिंग, 200MP कैमरा वाला दमदार स्मार्टफ़ोन लॉन्च कर करेगा धमाका

Join Us icon

Xiaomi और उसके सब-ब्रांड Redmi और POCO इन दिनों अपने अपकमिंग स्मार्टफोन पर काम कर रहे हैं। कंपनी ने पिछले महीने Xiaomi 12, 12 Pro और 12X स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया था। ये स्मार्टफोन जल्द ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किये जा सकते हैं। इसके साथ टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि कंपनी ग्लोबल मार्केट में जल्द ही Redmi K50, Xiaomi 12 Ultra, Redmi Note 11 स्मार्टफोन को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। इसके साथ ही Redmi Note 12 सीरीज़ और Snapdragon 7 Gen1 और Dimensity 8000 चिपसेट के साथ भी जल्द स्मार्टफ़ोन का ऐलान किया जा सकता है।

टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने एक इमेज शेयर की है जिसमें 12 कोडनेम हैं। इनके बारे में बताया जा रहा है कि ये शाओमी के अपकमिंग स्मार्टफोन हैं। शाओमी के अपकमिंग स्मार्टफोन की बात करें तो ये “munch”, “rubens”, “matisse”, और “fog” जैसे कोडनेम है। अटकलें है कि ये कोडनेम Redmi K50 सीरीज के हो सकते हैं। इस सीरीज के तहत कंपनी Redmi K50, K50 Pro, K50 Pro Plus और K50 Gaming edition स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

Xiaomi 2022 में लॉन्च करेगा कई स्मार्टफोन
xioami-phones

रेडमी के इस अपकमिंग सीरीज के दो हाई-एंड स्मार्टफोन Snapdragon 8 सीरीज और Dimensity 9000/8000 चिपसेट के साथ पेश किए जा सकते हैं। इसके साथ ही ‘Thor’ और ‘Loki’ कोडनेम वाले स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि ये कैमरा सेंट्रिक स्मार्टफोन होंगे। इन दोनों में से एक स्मार्टफोन 200MP कैमरा सेंसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। Digital Chat Station का दावा है कि ये फ़ोन Snapdragon 8 Gen1 चिपसेट के साथ पेश किए जा सकते हैं।
xioami-phones-1

शाओमी के अपकमिंग स्मार्टफोन के कोड नेम की बात करें तो यह Xiaomi “light”, “thunder”, “Zizhan”, “taoyao” और “opal” हैं। इनमें से दो स्मार्टफोन कंपनी के फोल्डेबल स्मार्टफोन Xiaomi Mi Mix Flip और Fold 2 हैं। यह भी पढ़ें : OnePlus 10R स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9000 प्रोसेसर के साथ करेगा एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च

इसके साथ ही चार बचे हुए स्मार्टफोन कंपनी के अपकमिंग नंबर सीरीज – Redmi Note 12 लाइनअप के स्मार्टफोन हो सकते हैं जो इस महीने के आखिरी तक लॉन्च होंगे। बताया जा रहा है कि Redmi Note 12 सीरीज के स्मार्टफोन Qualcomm के अपकमिंग Snapdragon 7 सीरीज चिपसेट के साथ पेश किए जा सकते हैं। यह भी पढ़ें : Xiaomi के अपकमिंग फोल्डेबल MIX Fold 2 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स लीक, जानें क्या होगी खासियत

लेटेस्ट वीडियो : OnePlus 9RT की पहली झलक

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here