
Xiaomi इंडिया में अपनी ‘मी सीरीज़’ के विस्तार के लिए तैयार बैठी है लेकिन देश में लगे लॉकडाउन के चलते कंपनी के साथ साथ यूजर्स को भी इंतजार करना पड़ा रहा है। मी सीरीज़ में शाओमी 108 मेगापिक्सल रियर कैमरे वाले फोन Mi 10 और M10 Pro लॉन्च करेगी। ये फोन कब तक इंडियन मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध हो पाएंगे, इसके लिए तो अभी इंतजार करना होगा। लेकिन आज खबर सामने आई है कि शाओमी अंर्तराष्ट्रीय टेक बाजार में मी 10 सीरीज़ का एक और नया फोन लॉन्च करने जा रही है जो आने वाली 27 अप्रैल को Mi 10 Youth नाम के साथ लॉन्च होगा।
Mi 10 Youth की जानकारी प्रसिद्ध टिप्सटर मुकुलशर्मा द्वारा दी गई है। स्टफलिस्टिंग अकाउंट से ट्वीटर पर मी 10 यूथ का टीज़र इन्वाईट शेयर किया गया है। इस टीज़र में एक ओर जहां फोन की लॉन्च डेट का खुलासा हुआ है वहीं दूसरी ओर फोन के डिजाईन के साथ ही इसकी कैमरा डिटेल्स भी सामने आ गई है। शेयर किए गए टीज़र से पता चला है कि शाओमी आने वाली 27 अप्रैल को मी 10 सीरीज़ का यह नया फोन Mi 10 Youth चीनी बाजार में लॉन्च कर देगा। गौरतलब है कि इस फोन के साथ ही शाओमी अपने यूजर इंटरफेस का नया वर्ज़न MIUI 12 भी टेक वर्ल्ड के सामने पेश करेगी।

ट्वीट में Xiaomi Mi 10 Youth के रियर पैनल की फोटो भी दिखाई गई है जो काफी हद तक पिछले महीने लॉन्च हुए इसी सीरीज़ के Mi 10 Lite स्मार्टफोन जैसी है। फोन के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो उपरी बाईं ओर स्थित है। यह कैमरा सेटअप चौकोर आकार की शेप में फिट है जिसमें सबसे उपरी दो सेंसर, उसके नीचे दो सेंसर और फिर सबसे नीचे एक ओर फ्लैश लाईट और दूसरी ओर लेंस डिटेल लिखी गई है।
फोटो के सामने आने से पता चला है कि Mi 10 Youth क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें एक पेरिस्कोप लेंस भी होगा। फोन का रियर कैमरा 50x ज़ूम सपोर्ट करेगा तथा यह AI यानि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से लैस होगा। मी 10 यूथ एक 5G फोन होगा जिसकी पुष्टि भी फोन की टीज़र ईमेज से हुई है। फोटो में फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है जो साफ करता है कि Xiaomi Mi 10 Youth इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस होगा।
Mi 10 Lite
शाओमी मी 10 लाइट की बात करें तो इसमें 6.57-इंच एमोलेड ट्रू-कलर डिसप्ले दिया गया है जो कि वाटरड्रॉप नॉच के साथ आती है। यह फोन भी इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट दिया गया है जो Mi 10 Lite को 5G इनेबल्ड बनाता है। एलपीडीडीआर4एक्स रैम और यूएफएस 2.1 स्टोरेज तकनीक से लैस है।
फोटोग्राफी के लिए Xiaomi Mi 10 Lite में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल है। इसके अलावा कंपनी ने बाकी सेंसर की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। लेकिन, यह स्मार्टफोन नाइट मोड 2.0, एआई डायनामिक स्काईस्केपिंग और व्लॉग मोड जैसे फीचर्स से लैस है। इसके अलावा फोन में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा शामिल है। शाओमी मी 10 लाइट 5जी में पावर बैकअप के लिए 4,160 एमएएच क्षमता की बैटरी दी है, जो 20W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साथ ही स्मार्टफोन क्विक चार्ज 3.5 को भी सपोर्ट करता है।





















