8 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 750जी चिपसेट के साथ Xiaomi Mi 10i वेबसाइट पर लिस्ट, जल्द होगा इंडिया में लाॅन्च

Join Us icon

Xiaomi को लेकर पिछले दिनों खबर आई थी कि कंपनी भारत में अपनी ‘मी 10 सीरीज़’ का विस्तार करने की योजना बना रही है और इसके तहत Mi 10i स्मार्टफोन लाॅन्च किया जाएगा। कंपनी ने हालांकि अभी तक साफ नहीं किया है कि यह मोबाइल फोन कब तक इंडियन मार्केट में एंट्री लेगा लेकिन शाओमी मी 10आई की घोषणा से पहले यह स्मार्टफोन बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट हो गया है जहां लाॅन्च डेट सामने आने से पहले ही इस फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो गया है। इस लिस्टिंग के बाद उम्मीद है कि Xiaomi Mi 10i जल्द ही भारत में आने वाला है।

Xiaomi Mi 10i की यह लिस्टिंग कल यानि 9 दिसंबर की है जहां फोन को M2007J17I माॅडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। गीकबेंच पर मी 10आई को एंडराॅयड 10 ओएस से लैस बताया गया है जिसके साथ 8 जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। लिस्टिंग के अनुसार यह फोन 1.80गीगाहर्ट्ज़ बेस फ्रिक्वेंसी वाला आक्टाकोर प्रोसेसर सपोर्ट करेगा जिसके साथ क्वाॅलकाॅम के स्नैपड्रैगन 750जी चिपसेट पर रन करेगा। इस फोन को सिंगल-कोर में 652 और मल्टी-कोर में 2004 बेंचमार्क स्कोर प्राप्त हुआ है।

Xiaomi Mi 10i on geekbench M2007J17I 8 gb ram snapdragon 750g soc

Xiaomi Mi 10i

कहा जा रहा है कि इंडिया आने वाला मी 10आई स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में लाॅन्च हुए Mi Note 10 Lite का ही रि-ब्रांडिड वर्ज़न होगा। मी नोट 10 लाईट को 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.47 इंच की फुलएचडी+ 3डी कर्व्ड एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। शाओमी ने अपने फोन को फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स पर 3डी कर्व्ड ग्लास की प्रोटेक्शन प्रदान की है। Xiaomi की ओर से इस फोन को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो मीयूआई 11 पर काम करता है।

यह भी पढ़ें: 6,000एमएएच बैटरी वाला Redmi 9 Power स्मार्टफोन 17 दिसंबर को होगा इंडिया में लाॅन्च, यह होगी कीमत

Xiaomi की ओर से इस फोन को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट जहां 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 6 जीबी रैम के साथ ही 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। कंपनी ने फोन का 8जीबी रैम वेरिएंट भी प्रदर्शित किया है ​लेकिन उसे बाजार में आने में थोड़ा वक्त लगेगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए Mi Note 10 Lite आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 8एनएम तकनीक पर बना क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट सपोर्ट करता है।

Xiaomi Mi 10i on geekbench M2007J17I 8 gb ram snapdragon 750g soc

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Mi Note 10 Lite क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.89 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX686 सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और इतने ही अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट तकनीक वहीं पावर बैकअप के लिए 30वॉट फास्ट चार्जिंग वाली 5,260एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here