
Xiaomi ने अपनी सेकेंड जेनरेशन अल्ट्रा फ्लैगशिप फोन लॉन्च कर दिया है। नए मी 11 अल्ट्रा में नई टेक्नॉलजी दी गई है और यह मी 11 की तुलना में बेहतर स्पेसिफिकेशन्स के साथ आता है। Xiaomi Mi 11 Ultra के साथ ही कंपनी ने दो और नए फोन Mi 11 Pro व Mi 11 Lite को मार्केट में पेश किया है। फिलहाल तीनों फोन चाइनीज मार्केट में पेश किए गए हैं। अगर बात करें Mi 11 Ultra की तो इसमें दो डिसप्ले, तीन रियर कैमरे मौजूद और डॉल्बी विज़न सपॉर्ट भी है। आइये आपको इस पोस्ट में मी 11 अल्ट्रा स्मार्टफोन के बारे में बताते हैं सबकुछ…
डिजाइन
Xiaomi Mi 11 Ultra स्मार्टफोन को कंपनी ने वाइट सेरेमिक और ब्लैक कलर में पेश किया है। इसके अलावा फोन के रियर पर ब्लैक कर में कैमरा मॉड्यूल दिया गया है और डिवाइस के ऊपरी आधे हिस्से पर यह प्ले है। इसके अलावा हैंडसेट में रियर पर तीन कैमरे और एक सेकंडरी डिस्प्ले दी गई है। इस डिस्प्ले पर नोटिफिकेशन, बैटरी लेवल, वेदर, हेल्थ अलर्ट समेत कई दूसरी जानकारियां देखने को मिलेंगी। इसके अलावा फ्रंट पर कर्व्ड डिसप्ले के साथ टॉप लेफ्ट पर टॉप पर पंच होल प्लेस हैं। फोन के दोनों साइड कर्व्ड होने से बेजल न के बराबर हैं। वहीं, बॉटम पर हल्का का सा चिन पार्ट देखने को मिलेगा। फोन IP68 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस के साथ आता है और इसका साइज 164.3mm X 74.6mm X 8.8mm है। वहीं, इसका वजन 225 ग्राम है। इसे भी पढ़ें: Global chip shortage: बढ़ सकते हैं सभी मोबाइल के दाम, Xiaomi ने भी कर दिया है ऐलान

डुअल डिसप्ले का कमाल
क्वा-कर्व्ड के साथ फोन में 6.81-इंच की 2K WQHD+ (3,200× 1,440 पिक्सल) E4 AMOLED डिसप्ले दिया गया है। यह डिसप्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टत सैंपलिंग रेट, 551ppi पिक्सल डेंसिटी और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास Victus प्रोटेक्शन के साथ आती है। इतना ही नहीं फोन की डिसप्ले HDR10+ और Dolby Vision के साथ A+ रेटिंग DisplayMate से मिली है।DisplayMate सभी प्रकार के डिस्प्ले का परिक्षण करता है कि यह प्रदर्शन के मामले में अच्छी है या बुरी।
इसके अलावा फोन के रियर पर भी 1.1 इंच (126×294 पिक्सल) AMOLED सेकेंडरी टच डिसप्ले दिया गया है। यह हमेशा ऑन-मोड के सपोर्ट के साथ आती है। इसमें 450 निट्स की ब्राइट्नेस है।
दमदार कैमरा
कैमरे की बात करें तो मी 11 अल्ट्रा में दमदार ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। फोन में सैमसंग का 50MP ISOCELL GN2 प्राइमरी सेंसर है जो कि f/1.95 अपर्चर, OIS, LED, laser autofocus से लैस है। इसके अलावा फोन में 48MP Sony IMX586 अल्ट्रा-वाइड-लेंस है जो कि OIS और f/2.2 अपर्चर से लैस है। वहीं, फोन में तीसरा सेंसर 48MP Sony IMX586 टेलिलेंस है जो कि 5x ऑप्टिकल जूम, 120x डिजिटल जूम और OIS से लैस है। वहीं, फोन 8K वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है और इसमें dToF और फ्लिकर सेंसर है। इसमें सेल्फी स्नैपर के लिए सामने की तरफ 20MP कैमरा है। जैसा कि हमने बताया कि Xiaomi Mi 11 Ultra में बैक पर एक सेकेंडरी स्क्रीन है जो नोटिफिकेशन दिखाती है, मुख्य डिस्प्ले को मिरर करती है, कैमरा मिररिंग करती है और AOD (हमेशा ऑन डिस्प्ले) के रूप में भी काम करेगी।
प्रोसेसिंग पावर और रैम/स्टोरेज
Mi 11 Ultra में क्वॉलकम ने अपने स्नैपड्रैगन 888 को प्लेस किया है। कंपनी के अनुसार स्नैपड्रैगन 888 में 25 फीसदी तक तेज CPU परफॉर्मेंस और 35 फीसदी तक ज्यादा तेज ग्राफिक्स के साथ 7.5 Gbps तक की डाउनलोड स्पीड मिलती है। इसके अलावा स्नैपड्रैगन 888 में क्वॉलकम का 6th जेनरेशन AI इंजन के साथ Hexagon 780 AI प्रोसेसर है। वहीं, फोन में 8 जीबी रैम व 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी और 512 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज का विकल्प मिलता है। इसे भी पढ़ें: सावधान! कहीं नकली Xiaomi प्रोडक्ट तो नहीं खरीद रहे हैं आप ? ऐसे जानें Mi Products ऑरिजनल है या फेक
बैटरी और कनेक्टिविटी
Mi 11 Ultra में 67W वायर्ड के साथ 5,000mAh की बैटरी और वायरलेस फास्ट चार्जिंग है। साथ ही फोन में 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है। फोन में कनेक्टिविटी विकल्पों में 5 जी, 4 जी वीओएलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, एनएफसी और चार्जिंग के लिए एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन में हरमन कार्डन स्टीरियो स्पीकर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
Xiaomi Mi 11 Ultra की कीमत और उपलब्धता
मी 11 अल्ट्रा के 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5,999 युआन ( लगभग 66,500 रुपए) है। वहीं 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6499 युआन (लगभग 72,000 रुपए) और 12 जीबी रैम व 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 युआन ( लगभग 77,500 रुपए) है। मी 11 अल्ट्रा के सभी वेरियंट की बिक्री चीन में 2 अप्रैल से शुरू होगी। अभी ग्लोबल मार्केट में उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।




















