6जीबी रैम और सोनी के डुअल कैमरा सेंसर के साथ लॉन्च हो सकता है शाओमी मी6

Join Us icon

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी जल्द ही अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी6 लॉन्च करने वाली है। फोन की लॉन्च डेट हालांकि अब तक तय नहीं हुई है कि मी6 अप्रैल की किस तारीख को पेश किया जाएगा लेकिन इसके लॉन्च से पहले ही फोन की कुछ तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन्स सामनें आ गई है।

​गिज़मोचाईना पर छपी ताजा रिपोर्ट में शाओमी मी6 के ब्लैक कलर वेरिएंट को बैक तथा फ्रंट पैनल से दिखाया गया है। फोन को नैरो बेज़ल पर दर्शाया गया है। इसके बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है। हालांकि ये दोनों कैमरा सेंसर कितने मेगा​पिक्सल के होंगे यह कहना अभी मुश्किल है।

xiaomi-mi6 91Mobiles

फोन के फ्रंट पैनल पर उपर की ओर जहां सेल्फी कैमरा दिया गया हैं वहीं नीचे की ओर होम बटन स्थि​त है। उम्मीद की जा सकती है कि मी6 के होम बटन पर ही​ फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडिड होगा। इन ​तस्वीरों के अलावा फोन की कथित स्पेसिफिकेशन्स पर नज़र डाले तो यह फोन 5.7-इंच की फुलएचडी स्क्रीन से लैस है।

आईफोन की वजह से मरते-मरते बचा यूजर

लीक के अनुसार इसे 4जीबी व 6जीबी रैम के साथ 64जीबी और 128जीबी की स्टोरेज पर पेश किया जा सकता है जो स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर कार्य करेगा। वहीं कैमरा आॅप्शन्स में यह 12-मेगापिक्सल के डुअल सोनी आईएमएक्स362 रियर सेंसर तथा 8-मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस हो सकता है।

6जीबी रैम और 22-मेगापिक्सल डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हो सकता है नोकिया

इस फोन में पावर बैकअप के लिए 4,500एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। उम्मीद है कि शाओमी अपने इस स्मार्टफोन को 2599 चीनी युआन की शुरूआती कीमत पर पेश करेगी, जो भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 24,500 रुपये होगी।