
मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में एचएमडी ग्लोबल ने एक साथ चार नोकिया डिवाइस का प्रदर्शन किया था। जानकारी के मुताबिक ये फोन जल्द ही भारत में भी लॉन्च होने वाले हैं। हालांकि उस वक्त नोकिया द्वारा सिर्फ मध्य रेंज के फोन ही प्रदर्शित किए गए थे लेकिन कंपनी उंचे रेंज के फोन पर भी कार्य कर रही है। हाल में नोकिया 9 की जानकारी सामने आई है। खबर के अनुसार नोकिया 9 में आपको आइरिस स्कैनर जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
नोकिया पावर यूजर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार नोकिया 9 में आपको 5.5-इंच की क्यू एचडी ओएलईडी डिसप्ले देखने को मिलेगा। खबर के अनुसार फोन को दो वेरियंट में पेश किया जा सकता है। एक मॉडल में 22-मेगापिक्सल का डुअल कैमरा होगा जबकि दूसरे में 12-मेगापिक्सल रियर कैमरा देखने को मिलेगा।
एक्सक्लूसिव: भारत में नोकिया 6 लॉन्च होने से पहले देखें इस फोन की एक झलक
इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर पेश किया जाएगा और फोन में नोकियास ओजो आॅडियो इंटीग्रेशन देखने को मिलेगा। नोकिया का ओजो आॅडियो बेहतरीन साउंड क्वालिटी के लिए जाना जाता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,800 एमएएच की बैटरी होने की उम्मीद है।
नोकिया 8 के साथ नोकिया 7 की है तैयारी, मैटल डिजाइन में होगा उपलब्ध
मैमोरी की बात करें तो नोकिया 9 में आपको 6जीबी रैम के साथ 64जीबी और 128जीबी इंटरनल मैमोरी वाला वेरियंट देखने को मिल सकता है। वहीं फोन में आपको क्वालकॉम क्विक चार्ज 4.0 भी देखने को मिल सकता है।

















