Xiaomi Mi CC11 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक, 33W फास्ट चार्जिंग, 64MP कैमरा और 5G की ताक़त के साथ होगा लॉन्च

Join Us icon

Xiaomi के अपकमिंग Mi CC11 स्मार्टफोन की TENAA लिस्टिंग अपडेट हो गई है। शाओमी का यह स्मार्टफोन इससे पहले जुलाई में TENAA की लिस्टिंग में स्पॉट किया गया था। Mi CC11 स्मार्टफोन की लेटेस्ट TENAA लिस्ट में इसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स रिवील हो गई हैं। शाओमी का यह स्मार्टफोन TENAA सर्टिफिकेशन वेबसाइट में मॉडल नंबर 2107119DC है, जो कि Xiaomi CC11 स्मार्टफोन हो सकता है। शाओमी जल्द ही चीन में Mi CC11 Pro स्मार्टफोन को भी लॉन्च करेगा। Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन Mi CC9 series के सक्सेसर होंगे। यहां हम आपको Mi CC11 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बता रहे हैं।

Mi CC11 स्पेसिफिकेशन्स

xiaomi cc11

Mi CC11 स्मार्टफोन के आकार की बात करें तो यह 160.53 x 75.72 x 6.81mm और इसका वजन 157 ग्राम होगा। शाओमी के इस स्मार्टफोन में 6.5-इंच का OLED डिस्प्ले होगा जिसका रेजलूशन FHD+ (1,080 x 2400 पिक्सल) और रिफ्रेश रेट 90Hz है। शाओमी के इस स्मार्टफोन के प्रोसेसर की स्पीड 2.4GHz है। शाओमी के Mi CC11 स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि यह Snapdragon 778G/780G SoC के साथ पेश किया जा सकता है। शाओमी का यह स्मार्टफोन 6GB/ 8GB/ 12GB की रैम और 128GB/ 256GB/ 512GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है।

Mi CC11 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। शाओमी के इस फोन में 64MP प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही शाओमी के इस फोन में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी वीडियो कॉलिंग कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ ही इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। शाओमी के फोन में 5G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया जाएगा। यह फोन Android 11 OS पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : Exclusive : Realme 9 सीरीज भारत में अक्टूबर में होगा लॉन्च, Realme 8s और Realme 8i की लॉन्च टाइमलाइन भी हुई लीक

Xiaomi के इस स्मार्टफोन में 4,150mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग दी जाएगी। Mi CC11 स्मार्टफोन को मल्टीपल कर वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें ब्लैक, व्हाइट, रेड, ऑरेंज, यल्लो, ब्लू, ग्रीन और पर्पल हैं। यह भी पढ़ें : Tigor EV भारत में 11.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च, जानें खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : Vivo X70 कुछ ऐसा होगा लुक

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here