Tigor EV भारत में 11.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च, जानें खूबियां

Join Us icon

Tata Motors ने भारत में पर्सनल सेगमेंट में दूसरी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) – Tigor EV लॉन्च कर दी है। टाटा की नई Tigor EV को 11.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। टाटा की लेटेस्ट कॉम्पेक्ट इलेक्ट्रिक सेडान कार को सिगनेचर टेल ब्लू कलर में पेश किया गया है। टाटा की यह इलेक्ट्रिक कार हाई वोल्टेज इलेक्ट्रिक आर्कटेक्चर – Ziptron के साथ पेश किया गया है। Tata Motors का कहना है कि नई Tigor EV की बुकिंग सलेक्टेड डीलरशिप में उपलब्ध करवाया जाएगा। इस कार की बुकिंग 21,000 रुपये से की जा सकती है।

Tigor EV की कीमत

टाटा मोटर्स ने Tigor EV को तीन वेरिएंट में उपलब्ध करवाया है। इन तीन वेरिएंट की क़ीमत बिना सब्सिडी और टैक्स के इस प्रकार है।

    • Tata Tigor EV XE – 11.99 लाख रुपये
    • Tata Tigor EV XM – 12.49 लाख रुपये
    • Tata Tigor EV XZ+ – 12.99 लाख रुपये

Tigor EV फ़ीचर और स्पेसिफिकेशन्स

Tata Motors ने नई Tigor EV को Ziptron टेक्नोलॉजी के साथ के साथ लॉन्च किया है। टाटा ने इस टेक्नोलॉजी के साथ भारत में सबसे पहले Tata Nexon EV को लॉन्च किया था। बता दें कि Nexon EV भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली EV है। Tigor EV का पीक पावर आउटपुट 55 kW और पीक टॉर्क 170 Nm है। टाटा की यह कार 0 से 60 kmph की स्पीड मात्र 5.7 सेकेंड में हासिल कर लेती है।

Tata Tigor EV

टाटा की इस कार में 26 kWh की लिथियम आयन बैटरी पैक दिया गया है। टाटा की यह कार ARAI सर्टिफाइड है जो सिंगल चार्ज में 306 km की रेंज ऑफर करता है। वहीं Tata Nexon EV में 30.2 kWh का बैटरी पैक दिया है जिसे लेकर दावा है कि यह 312 km की रेंज ऑफ़र करती है। यह भी पढ़ें : Apple TV+ की वेब सीरीज Ted Lasso में दिखी iPhone 13 की झलक, मिलेगी नॉचलैस डिस्प्ले

Tata Tigor EV

Tigor EV में दिया बैटरी पैक IP 67 रेटिंग के साथ आता है। इसके साथ ही टाटा इस कार में दी बैटरी और मोटर में 8 साल और 160,000 KM तक की वारंटी ऑफर करता है। टाटा का कहना है कि यह कार ODB 64 टेस्ट स्टेंडर्ड के साथ आता है जो कि रियर क्रैश कॉम्पटिबल है। Tata Tigor EV को ग्लोबल NCAP में 4 स्टार सेफ़्टी रेटिंग मिली है। नई Tigor EV इलेट्रिक कार में ग्लोबली एक्सेप्टेबल CCS2 चार्जिंग प्रोटोकॉल दिया गया है। यह फास्ट चार्ज के साथ साथ 15A प्लग पॉइंट स्लो चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy S22 और S22+ स्मार्टफोन में होगा शानदार 3X ऑप्टिकल ज़ूम कैमरा

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here