फिर से शुरू हो रहा है शाओमी ‘मी फेस्टिवल’, 1 रुपये में मिलेगा रेडमी नोट 7 प्रो और मी एलईडी टीवी

Join Us icon

इंडिया का नंबर वन स्मार्टफोन ब्रांड बन चुका है शाओमी। शाओमी की फैन फॉलोइंग इंडियन स्मार्टफोन यूजर्स में जितनी ज्यादा है उतनी शायद ही किसी और ब्रांड की होगी। शाओमी के लगभग हर प्रोडक्ट देश में रिकॉर्ड ब्रिकी करते हैं, फिर चाहें स्मार्टफोन या ​स्मार्टटीवी या फिर स्मार्ट बैंड। शाओमी भी अपने फैन्स का खास ख्याल रखती है। और इसी ऐवज़ में कंपनी हर साल ‘मी फेस्टिवल’ का आयोजन करती है। अपने फैन्स के लिए एक बार फिर आर्कषक ऑफर्स और शानदार डील्स लाते हुए शाओमी ने ‘मी फेस्टिवल’ की शुरूआत की है। इस मेगा सेल के तहत न सिर्फ शाओमी प्रोडक्ट बेहद कम कीमत और भारी डिस्काउंट पर मिल रहे है बल्कि साथ ही लकी शाओमी फैन्स को शाओमी डिवाईस 1 रुपये में पाने का मौका भी मिलेगा।

‘शाओमी मी फेस्टिवल’

शाओमी ने आज ‘मी फेस्टिवल’ के आयोजन की आधिकारिक घोषणा कर दी है। प्रैस वि​ज्ञप्ति भेजते हुए शाओमी ने बताया है कि कंपनी आने वाली 4 अप्रैल को ‘मी फेस्टिवल’ शुरू करेगी। शाओमी मी फेस्टिवल तीन दिनों के लिए आयोजित होगा जो 6 अप्रैल तक चलेगा। शाओमी की ओर से मी फेस्टिवल का आयोजन मी डॉट काम पर किया जाएगा, जिसके साथ ही शाओमी प्रोडक्ट्स को आर्कषक ऑफर व डिस्काउंट पर मी होम, मी स्टोर्स व आफलाईन स्टोर्स से भी खरीदा जा सकेगा। चलिए आपको बताते हैं मी फेस्टिवल में क्या-क्या मिलेगा सस्ता।

xiaomi mi fan festival 2019 redmi note 7 pro mi phone poco tv price cut offer discount

1 रुपये में फ्लैश सेल

शाओमी मी फेस्टिवल में ‘1 रुपये फ्लैश सेल’ का आयोजन भी किया जाएगा। तीनों दिन यानि 4, 5 और अप्रैल को दोपहर दो बजे यह अनूठी सेल शुरू होगी। 1 रुपये फ्लैश सेल में शाओमी के विभिन्न प्रोडक्ट्स जैसे रेडमी नोट 7 प्रो, पोको एफ1, मी साउंडबार, मी एलईडी टीवी 4ए प्रो (32) जैसे कई स्मार्टफोन व गैजेट्स को सिर्फ 1 रुपये में पाने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही सेल में ‘मिस्ट्री बॉक्स’ भी बेचे जाएंगे। इन बॉक्स में 2400 रुपये तक का सामान होगा लेकिन सिर्फ 99 रुपये में इन्हें खरीदा जा सकेगा। यह मिस्ट्री बॉक्स सेल हर दिन 4 बजे शुरू होगी।

इतना मिलेगा डिस्काउंट

शाओमी ने बताया है कि मी फेस्टिवल के दौरान पोको एफ1 के 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 20,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसी तरह रेडमी नोट 5 प्रो के 4जीबी रैम व 64जीबी मैमोरी वेरिएंट को 10,999 रुपये और 6जीबी रैम व 64जीबी मैमोरी वेरिएंट को 11,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। शाओमी के अनुसार मी फेस्टिवल मे रेडमी नोट 6 प्रो पर 5,000 रुपये तक की छूट मिलेगी और फोन का 4जीबी रैम वेरिएंट 10,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। मी फेस्टिवल में शाओमी का मी एलईडी टीवी 4 प्रो के 55इंच मॉडल को 45,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

xiaomi mi fan festival 2019 redmi note 7 pro mi phone poco tv price cut offer discount

बैंक ऑफर्स

शाओमी मी फेस्टिवल में कंपनी द्वारा दिए जाने वाले ऑफर्स और डिस्काउंट के अलावा विभिन्न बैंक के कार्ड से शॉपिंग करने पर भी लोगों को फायदा होगा। मी फेस्टिवल में एचडीएफसी बैंक कार्ड से शॉपिंग करने पर 5 प्रतिशत की ​अतिरिक्त छूट प्राप्त होगी। इसके साथ ही मी एलईडी टीवी, मी साउंड बार और शाओमी स्मार्टफोंस को ईएमआई पर भी खरीदा जा सकेगा। यह भी पढ़ें : खुशखबरी : 4जीबी रैम वाला रियलमी यू1 हुआ 1500 रुपये सस्ता, शुरूआती कीमत सिर्फ 9,999 रुपये

इन सबके साथ ही मोबि​क्विक से पेमेंट करने पर 15 प्रतिशत का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा​ जिसमें 2000 रुपये तक का कैशबैक भी शामिल रहेगा। शाओमी मी फेस्टिवल में मी पे से भुगतान करने वाले शाओमी यूजर्स को मी टीवी और रेडमी नोट 7 फ्री में पाने का मौका भी मिलेगा।
शाओमी मी फेस्टिवल में भाग लेने के लिए (यहां क्लिक करें)

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here