खुशखबरी : 4जीबी रैम वाला रियलमी यू1 हुआ 1500 रुपये सस्ता, शुरूआती कीमत सिर्फ 9,999 रुपये

Join Us icon

रियलमी ब्रांड का नाम भी उन चुनिंदा ब्रांड्स में शुमार है जिन्होंने कुछ ही स्मार्टफोंस के दम पर बाजार में नाम कमाया है। ​अपने फैन्स को तोहफा देते हुए रियलमी ने फरवरी महीने में अपने सस्ते स्मार्टफोन रियलमी यू1 की कीमत में कटौती की थी। वहीं अब एक बार फिर रियलमी ने नया दांव चला है। कंपनी की ओर से फिर से इस स्मार्टफोन की कीमतें कम की गई है। रियलमी की ओर से रियलमी यू1 को और भी सस्ता कर दिया गया है। कंपनी ने रियलमी यू1 की कीमत में 1,500 रुपये की स्थाई कटौती कर दी है।

यह है नई कीमतें

रियलमी इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर पोस्ट करते हुए रियलमी यू1 में प्राइज़ कट की घोषणा की है। कंपनी ने रियलमी यू1 के 4जीबी रैम वेरिएंट में सीधे 1,500 रुपये की कटौती की है। कीमत में कमी करने के बाद 13,499 रुपये में बिकने वाले रियलमी यू1 के 4जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को अब 11,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसी तरह कंपनी ने रियलमी यू1 के 3जीबी रैम व 32जीबी स्टोरेज वेरिएंट का मूल्य भी 1,000 रुपये कम कर दिया है। प्राइज़ कट के बाद रियलमी यू1 के इस वेरिएंट को 10,999 रुपये की जगह अब महज़ 9,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

यहां से खरीदें

रियलमी यू1 के दोनों वेरिएंट आज से ही रियलमी इंडिया की आफिशियल वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर सेल के​ लिए उपलब्ध हो गए हैं। रियलमी यू1 एम्बिशियस ब्लैक, ब्रेव ब्लू और फैरी गोल्ड कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

रियलमी यू1 स्पेसिफिकेशन्स

रियलमी यू1 की बात करें तो यह फोन 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया गया है जिसके उमरी हिस्से में ‘यू’ शेप वाली ड्यूड्रॉप नॉच दी गई है। यह फोन 6.3-इंच की फुलएचडी+ ​डिसप्ले सपोर्ट करता है जो 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। फोन की नॉच में ही सेंल्फी कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : फिर से शुरू हो रहा है शाओमी ‘मी फेस्टिवल’, 1 रुपये में मिलेगा रेडमी नोट 7 प्रो और मी एलईडी टीवी

यह फोन कलर ओएस 5.2 आधारित एंडरॉयड ओरियो पर पेश किया है जो 2.1 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हेलीयो पी70 पर रन करता है। इस फोन में ग्राफिक्स के लिए एआरएम जी72 जीपीयू दिया गया है। वहीं फोन के दोनों वेरिएंट्स की स्टोरेज को कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

realme u1 price cut in india feature specifications sale

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो रियलमी यू1 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 25-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के दोनों ही कैमरा सेटअप बोका इफेक्ट सपोर्ट करते हैं। यह भी पढ़ें : शाओमी ला रहा अनोखा फोन, नीचे होंगे दो सेल्फी कैमरे

रियलमी यू1 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। फोन में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक तकनीक भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए रियलमी यू1 में ओटीजी सपोर्ट के साथ 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here