Mi MIX 4 में हो सकता है सैमसंग 108MP कैमरा सेंसर, क्या फोटोग्राफी की दुनिया में रच पाएगा इतिहास

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/01/Xiaomi-mi-mix-3-New.jpg

शाओमी ने बीजिंग में आयोजित किए गए इवेंट के दौरान अपने 64-मेगापिक्सल स्मार्टफोन इमेजिंग टेक्नॉलजी की घोषणा कर दी है। इस इवेंट के साथ ही शाओमी दुनिया की पहली कंपनी बन गई है जिसने अपकमिंग 64 मेगापिक्सल इमेजिंग टेक्नॉलजी को दुनिया के सामने पेश किया। वहीं, इस इवेंट के दौरान घोषणा की वह अपने अपकमिंग फोन में 108 मेगापिक्सल वाले सैमसंग ISOCELL सेंसर का इस्तेमाल करेगी।

उम्मीद की जा रही है कि कंपनी अपकमिंग मी मिक्स 4 में 108 मेगापिक्सल वाले सैमसंग ISOCELL सेंसर दे सकती है। हालांकि कंपनी इस फोन को कब तक लॉन्च करेगी इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। शाओमी अपने अपकमिंग स्मार्टफोन्स के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स को लेकर काफी आक्रामक नजर आ रहा है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi भारत में जल्द लॉन्च करेगी 64MP कैमरा वाला फोन, क्या Realme को मिलेगी टक्कर
इसके अलावा अगर बात करें 64एमपी GW1 सेंसर की तो इसमें ISOCELL प्लस टेक्नॉलजी का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी मदद से पिक्सल-टू-पिक्सल बैरियर बनता है। इसके साथ ही यह टेक्नॉलजी इमेज के कलर रिप्रॉडक्शन को भी बेहतर बनाता है। सैमसंग का यह सेंसर 9248×6936 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 64 मेगापिक्सल का इमेज आउटपुट देता है। इसमें 100 डेसिबल तक के HDR के लिए रियल-टाइम हार्डवेयर सपॉर्ट दिया गया है।

अगर बात करें Mi Mix 4 की तो इस फोन को लेकर काफी समय खबर सामने आ रही है। हाल ही में सामने आया था कि Xiaomi रिवर्स वायरलेस चार्जिंग पर काम कर रही है और कंपनी के आगामी फ्लैगशिप फोन में इस फीचर को दिया जा सकता है। शाओमी ब्रांड का यह आगामी स्मार्टफोन Mi Mix 4 हो सकता है जिसमें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिए जाने की उम्मीद है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi Independence Day Sale 2019: Redmi Note 7 Pro, Redmi Note 7S और इन फोन्स पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट

बता दें कि रिवर्स वायरलेस चार्जिंग की मदद से स्मार्टफोन दूसरे कंपैटिबल डिवाइस को चार्ज किया जा सकता है। इस टेक्नोलॉजी के साथ Huawei ने अपनी Mate 3 सीरीज़ और Samsung ने अपनी फ्लैगशिप Galaxy S10 सीरीज़ को पेश किया था।