
स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां वर्तमान में हाई स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो वाले डिवाइस की पेशकश की दौड़ में सबसे आगे निकलने की कोशिश कर रही हैं। बेजल्स को कम करने के अलावा, कंपनियां अब कैमरे को नॉच डिसप्ले में या पॉप-अप मैकेनिज्म में पेश कर रही हैं। वहीं, चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी शाओमी के अपकमिंग फोन के पेटेंट को देखा गया है, जिसे देखकर लग रहा है कि कंपनी मी मिक्स सीरीज के फोन को पेश करने की योजना पर काम कर रही है।
पेटेंट के अनुसार कंपनी एक स्मार्टफोन में डुअल फेसिंग कैमरा सेंसर दे सकती है। लेकिन, यह कैमरा ऊपर की जगह नीचे नॉच के साथ पेश किए जा सकते हैं। पेटेंट में सामने आई तस्वीर में इस बात का खुलासा हुआ है। पेटेंट में आई तस्वीर के अनुसार कंपनी अपने अपकमिंग फोन में नीचे की ओर नॉच के अंदर दो कैमरा सेंसर देगी। इसे भी पढ़ें: सैमसंग को करारा जवाब देने की तैयारी में शाओमी, जल्द आ रहा फोल्डेबल फोन
अगर ऐसा हुआ तो यह पहली बार नहीं होगा जब शाओमी के फोन में बॉटम पर कैमरा देखने को मिलेगा। इससे पहले कंपनी मी मिक्स स्मार्टफोन में भी बॉटम में कैमरा दे चुकी है। इस डिजाइन के आने से बस इस बात का सवाल उठता है कि नीचे दिए गए कैमरा से सेल्फी और वीडियो कॉलिंग में कम्पोजिशन पर कितना फर्क पड़ेगा।
वहीं, एक ओर पेटेंट में सामने आई तस्वीर में फ्रंट पैनल पर डुअल कैमरा नीचे की ओर दिखाई दे रहा है। लेकिन, इस पेटेंट में डुअल कैमरे में से एक कैमरा राइट बॉटम और दूसरा कैमरा लेफ्ट बॉटम में है। इन पेटेंट से यह बात पक्की है कि कंपनी जल्द ही मी मिक्स सीरीज के अंदर अपने स्मार्टफोन को पेश करने वाली है। इसे भी पढ़ें: शाओमी मी नोटबुक प्रो (2019) लॉन्च, शानदार लुक के साथ है दमदार स्पेसिफिकेशन्स

हाल ही में चीन की माइक्रोब्लगिंग वेबसाइट वीबो पर शाओमी ने एक टीजर जारी किया है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही मी मिक्स 4 को पेश कर सकती है। दरअसल, वीबो पर एक फोटो शेयर की गई है। इस फोटो में मी मिक्स सीरीज के स्मार्टफोन्स दिखाई दे रहे हैं, जिसमें मी मिक्स, मी मिक्स 2 और मी मिक्स 3 के साथ एक और मॉडल है जिसमें नाम और डिजाइन नहीं दिखाया गया है। लेकिन, इसे देखकर पक्के तौर पर कहा जा सकता है कि यह फोन मी मिक्स मॉडल के अंर्तगत पेश किया जाएगा।
बता दें कि कुछ समय पहले मी मिक्स 3 को बीजिंग में प्रदर्शित किया गया था। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के साथ ही क्वालकॉम एक्स50 मॉडम सपोर्ट करता है। और इसी हार्डवेयर की बदौलत फोन में 5जी कनेक्टिविटी उपलब्ध हुई है। चर्चा थी कि शाओमी इस फोन को यूरोपियन देशों में भी लॉन्च करेगी और मार्च माह या उससे पहले ही मी मिक्स 3 ग्लोबल मार्केट में खरीद के लिए उपलब्ध हो जाएगा।


















