
कुछ समय पहले ही शाओमी के फोल्डेबल फोन का लीक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो को किसी ओर ने बल्कि शाओमी के को-फाउंडर लिन बिन ने अपने ऑफिशियल वीबो अकाउंट पर शेयर किया था। इस विडियो में शाओमी के फोल्डेबल फोन को दिखाया गया था, जिससे यह बात पक्की हो गई कि कंपनी अपने फोल्डेबल फोन को पेश करने के लिए तैयारी कर रही है। वहीं, अब इस डिवाइस का एक ओर वीडिया लीक हुआ है। इस वीडियो के सामने आने के बाद यह माना जा रहा है कि कंपनी जल्दी ही इस डिवाइस को पेश कर सकती है।
हालांकि, पहले की तरह ही इस इस वीडियो में सिर्फ फोन की सुपर फ्लेक्सिबल स्क्रीन को दिखाया गया है। लेकिन, डिवाइस को लेकर किसी प्रकार की कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है। इस बार भी 10 सेकंड के इस वीडियो को कंपनी ने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर खुद शेयर किया है। इसे भी पढ़ें: ट्रिपल कैमरा और 6जीबी रैम के साथ आएगा शाओमी का एंडरॉयड वन मी 9एक्स, लॉन्च से पहले जानें सभी फीचर्स
10 सेकंड के इस वीडियो में सबसे पहले एक बड़ा टैबलेट दिखाई देता है, इसके बाद वीडियो में फोन को दोनों ओर फोल्ड करते हुए दिखाई दे रहा है। दिखने में यह सैमसंग के फोल्डेबल फोन की तरह लग रहा है। लेकिन, शाओमी के इस फोल्डेबल फोन की स्क्रीन को दाएं और बाएं हिस्से को मोड़कर पीछे कर सकते हैं। मोड़ने के बाद यह फोन कॉम्पैक्ट दिखाई देता है। इसे भी पढ़े़ं: लॉन्च हुआ शाओमी का नया लैपटॉप मी नोटबुक एयर, देखें इस शानदार डिवाईस की दमदार स्पेसिफिकेशन्स
कुछ दिन पहले जानकारी सामने आई थी कि शाओमी ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम शुरू कर दिया है और इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा एक खबर और आई थी जिससे यूजर्स की एक्साइटमेंट बढ़ गई थी वह यह थी कि शाओमी का फोल्डेबल फोन 74,000 रुपये की कीमत के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड की कीमत लगभग 1,40,000 रुपए है। वहीं, एमडब्लूसी 2019 में पेश किए गए हुआवई के फोल्डेबल फोन मेट एक्स की कीमत भारत में करीब 1,85,000 हो सकती है।
शाओमी के फोल्डेबल फोन की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर अबतक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, माना जा रहा है कि कंपनी इसमें स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट दे सकती है। फोन के डिसप्ले को विजनॉक्स ने बनाया है।
बता दें कि इससे पहले एक पोस्ट में बिन ने लिखा था कि शाओमी का डबल फोल्डिंग मोबाइल फोन आ रहा है। बिन का मानना है कि यह दुनिया का पहला दोनों ओर मुड़ने वाले मोबाइल फोन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह अभी भी एक इंजीनियरिंग मशीन है, जिसे सभी को देखने के लिए भेजा जा रहा है। वहीं, उन्होंने इस वीडियो पर अपने सुझाव देने को कहा है। उन्होंने कहा कि यदि आप इसे पसंद करते हैं, तो हम भविष्य में इसे पेश करने पर विचार करेंगे।


















