आज से सेल के लिए उपलब्ध हुआ नोकिया 6, जानें इस फोन को कब, कहां और कैसे खरीदें

Join Us icon

जून में एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 सहित तीन फोन को प्रदर्शन भारत में किया था। इसके बाद दो फोन नोकिया 3 और नोकिया 5 सेल के लिए उपलब्ध हो चुके हैं। वहीं आज से नोकिया 6 की खरीदारी की जा सकती है। इल तीनों फोन्स में से नोकिया 6 कंपनी द्वारा ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स वाला फोन है। इस फोन के लिए कंपनी ने पहले से ही रजिस्ट्रेशन शुरू कर दी थी वहीं आज दोपहर 12 बजे से आॅनलाइन स्टोर अमेजन इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

एचएमडी ग्लोबल की ओर नोकिया 6 को ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए लिस्ट किया गया है जहां फोन की कीमत 14,999 रुपये है। इस फोन की खरीदारी पर आपको कुछ आर्कषक आॅफर्स भी मिलेंगे। वहीं वोडाफोन यूजर्स को 45जीबी ​अतिरिक्त डाटा दिया जा रहा है। अमेजन इंडिया से खरीदारी के दौरान आप 1,000 रुपये की छूट पा सकते हैं। अमेजन प्राइम यूजर यदि अमेजन पे का उपयोग कर इस फोन को खरीदते हैं तो उन्हें यह छूट प्राप्त होगा। इतना ही यदि आप नोकिया 6 के माध्यम से अमेजन ई—बुक्स की खरीदारी करते हैं तो आपको 80 फीसदी या 300 रुपये तक की छूट मिलेगी। इस फोन में कई ऐसी खासियत है जिसकी वजह से आप इसे बेतरीन फोन कह सकते हैं।

1. स्टालिश मैटल बॉडी और दमदार स्क्रीन: नोकिया 6 की बॉडी 6000 सीरीज ए​ल्यूमिनियम से बनी है ​जिसका प्रयोग आईफोन के लिए किया जाता है। आप सोच सकते हैं कि यह फोन आपको कितना शानदार अनुभव कराने में सक्षम है। कंपनी का दावा है कि एक—एक फोन की बॉडी को बनाने में लगभग 55 मिनट का समय लगा है। नोकिया 6 में होम बटन पर ही आपको फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। कंपनी का दावा है कि यह बेहद ही तेजी से कार्य करने में सक्षम है।

फोन में इसमें 5.5-इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है। इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1080×1920 पिक्सल है। कंपनी ने इसमें 2.5डी कर्व्ड ग्लास का उपयोग किया है जो को​र्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है। अर्थात बेहतर ​डिसप्ले के साथ आपको मजबूत ग्लास और स्कैचप्रूफ डिसप्ले मिलेगा। नोकिया 6 के स्क्रीन पर कपंनी ने पोलराइज्ड लेयर का उपयोग किया है। इससे फोन का उपयोग आप तेज धूप की रोशनी में भी कर सकते हैं आपको स्पष्ट व्यू मिलेगा।

2. स्नैपड्रैगन प्रोसेसर: इसको कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर पेश किया है। इसके साथ ही आपको 1.4गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर मिलेगा। यह चिपसेट बेहतर और​ स्थिर परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही आपको 3जीबी की रैम मैमोरी मिलेगी जो आपको लंबे समय तक बेहतर परफॉर्मेंस का भरोसा दिलाता है। लंबे समय तक फोन में हैंग की समस्या नहीं होगी। फोन की इंटरनल मैमोरी 32जीबी की है और आप 128 मैमोरी कार्ड का भी उपयोग कर सकते हैं। गेमिंग के मामले में भी यह खास है। क्वालकॉम एड्रीनो 505 जीपीयू दिया गया है जो आपको गेमिंग और ऐप उपयोग के दौरान शानदार ग्राफिक्स का अहसास कराएगा।

आप साफ और स्पष्ट रूप से बात कर सकें इसलिए नोकिया 6 में आपको न्वाइस कैंशलेशन का उपयोग किया गया है। शानदार डिसप्ले के बाद यह फोन आपको म्यूजिक के मामले में भी आकर्षित करेगा। कंपनी ने इसे डुअल डॉल्बी ऐटमॉस स्पीकर के साथ पेश किया है जो आपको शानदार म्यूजिक का अहसास कराने में सक्षम है।

3. 16-एमपी कैमरा: फोटोग्राफी के लिए नोकिया 6 में 16-मेगापिक्सल का दमदार कैमरा मिलेगा। इसे डुअल टोन फ्लैश के साथ पेश किया गया है कंपनी का दावा है कि यह शानदार फोटोग्राफी का अहसास कराने में सक्षम है। वहीं सेल्फी के लिए भी यह खास है। कंपनी ने इसे 8—मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से लैस किया है।

4. नया एंडरॉयड: नोकिया 6 को एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर पेश किया गया है जो फिलहाल गूगल का सबसे नया आॅपरेटिंग सिस्टम है। कंपनी ने इसे स्टॉक एंडरॉयड अर्थात प्योर एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम के साथ पेश किया है इसमें आपको कई भी अतिरिक्त लेयर नहीं मिलेगा। वहीं कंपनी का दावा है कि इसे आगे भी एंडरॉयड ओएस के अपडेट मिलेंगे।

5. प्योर डुअल सिम: नोकिया 6 में डुअल सिम सपोर्ट है। हालांकि यहां यह कहा जा सकता है कि दूसरा स्लॉट हाईब्रीड है जहां सिम या माइक्रोएसडी कार्ड में से किसी एक का ही उपयोग कर सकते हैं। इस फोन के दोनों सिम में आप 4जी डाटा का उपयोग कर सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इमसें ओटीजी सपोर्ट है जहां आप फोन के साथ पेनड्राइव या एक्सटर्नल डिवाइस का उपयोग कर सकते हैं।

6. बड़ी बैटरी: इस फोन में कंपनी ने 3,000 एमएएच की बैटरी दी है। कंपनी का दावा है कि यह 18 घंटे टॉकटाइम और 768 घंटे स्टैंडबाई टाइम देने में सक्षम है।