जल्द ही लॉन्च होगा शाओमी का यह दमादार डिवाइस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2016/11/xiaomi-redmi-4-launch.jpg

शाओमी ने हाल में भारतीय बाजार में रेडमी 4ए स्मार्टफोन को पेश किया था। 6,000 रुपये से कम बजट के इस फोन को उपभोक्ताओं ने बेहद सराहा। वहीं अब कंपनी इसी कड़ी में नया फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। खबर है कि जल्द ही शाओमी रेडमी 4 को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन को लेकर शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, मनु कुमार जैन ने एक ट्विट किया है जिससे यह बाद और भी स्पष्ट हो जाता है।

3जीबी रैम और 32जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ आॅकू ओमीकॉर्न, जानें फीचर और स्पेसिफिकेशन

मनु कुमार जैन ने अपने ट्विट में एक फोटो शेयर किया है और लिखा है “एक नया रेडमी स्मार्टफोन लॉन्च करने करने जा रहे हैं! अधिक जानना चाहते हैं तो हमारे साथ बने रहें।” हालांकि उन्होंने इस ट्विट में फोन का नाम और तिथि के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है लेकिन इतना जरूर कहा है कि रेडमी का डिवाइस है। ऐसे में आशा है कि कंपनी जल्द ही शाओमी रेडमी 4 को भारत में पेश कर सकती है। इस फोन के बारे में शाओमी पहले भी एक इवेंट में घोषणा कर चुका है कि जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।

जहां तक शाओमी रेडमी 4 के स्पेसिफिकेशन की बात है तो इस फोन कंपनी ने पिछले साल ही चीन में लॉन्च किया था। वहीं अब यह भारत में उपलब्ध हो रहा है। शाओमी रेडमी 4 में 5-इंच की स्क्रीन दी गई है और फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन फुल एचडी है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर आधारित इस फोन में 2.0गीगाहट्र्ज क्लॉक स्पीड वाला 64बिट्स का कोर्टेक्स ए53 आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही एड्रीनो 506 जीपीयू है जो आपको बेहतर ग्राफिक्स का भरोसा देता है।

चार कैमरे वाला फोन लॉन्च करने की तैयारी में है जियोनी, डुअल रियर के साथ डुअल सेल्फी कैमरा

फोन में आपको 3जीबी रैम और 32जीबी की मैमोरी देखने को मिलेगी। फोटोग्राफी की बात की जाए तो 13-मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। तेजी से आॅटोफोकस के लिए इसे पीडीएएफ के तकनीक से लैस किया गया है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए फोन में दोहरा सिम के साथ 4जी वोएलटीई सपोर्ट है। इसके साथ ही सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। पावर बैकअप के लिए फोन में 4,100 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। जहां तक फोन के कीमत की बात है तो इसे 8,999 रुपये के बजट में भारत में लॉन्च किया जा सकता है।