
Xiaomi ने पिछले महीने ही अपनी होम मार्केट चीन में Redmi K सीरीज़ की शुरूआत करने के साथ ही Redmi 7 को भी बढ़ाया था। कंपनी द्वारा एक ओर जहां पॉप-अप सेल्फी कैमरे से लैस हाईएंड डिवाईस Redmi K20 और K20 Pro लॉन्च किए गए थे वहीं इनके साथ ही शाओमी ने Redmi 7A स्मार्टफोन ऑफिशियली किया था। वहीं अब खबर आ रही है कि शाओमी का रेडमी 7ए स्मार्टफोन जल्द ही इंडिया भी आने वाला है। एक मीडिया रिपोर्ट में Xiaomi Redmi 7A के इंडिया लॉन्च की पुष्टि करते हुए इसके इंडियन मॉडल नंबर का भी खुलासा कर दिया है।
Redmi 7A के इंडिया लॉन्च की खबर एक्सडीए डेवलेपर्स ने अपनी रिपोर्ट में दी है। रिपोर्ट में दावा करते हुए इस वेबसाइट ने कहा है कि Xiaomi Redmi 7A को चीन के बाहर लाने की तैयारी कर रही है और यह फोन इंडिया तथा यूरोप मेें लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि Redmi 7A को इंडिया में M1903C3EI मॉडल नंबर के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही फोन के दो अन्य मॉडल M1903C3EG तथा M1903C3EH भी आने वाले दिनों में ग्लोबल मंच पर दस्तक देंगे। रिपोर्ट में अंदाजा लगाया गया है कि Redmi 7A जुलाई महीने में इंडियन मार्केट में दस्तक दे सकता है।
डिजाईन
Redmi 7A शाओमी का लो बजट स्मार्टफोन है। कंपनी ने इस फोन को मौजूदा नॉच डिसप्ले वाले ट्रेंड से दूर रखते हुए बेजल लेस डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह फोन पॉलिकार्बोनेट बॉडी पर बना है। डिसप्ले के उपरी और नीचले ओर बड़े बेजल्स दिए गए हैं। उपर की ओर सेल्फी कैमरा मौजूद है तो नीचे की ओर Redmi ब्रांडिंग दी गई है। यह फोन सिंगल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर उपरी बाई ओर कैमरा सेटअप दिया गया है। यहां एक कैमरा सेंसर के साथ फ्लैश लाईट मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर कोई भी फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन फोन के दाएं पैनल पर मौजूद है तथा बाएं पैनल पर सिम स्लॉट दिया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स
Xiaomi Redmi 7A को 18:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 720 x 1,440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.45-इंच की आईपीएस एलसीडी एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई आधारित मीयूआई 10 पर पेश किया गया है जो ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 505 जीपीयू मौजूद है।

कंपनी की ओर से Redmi 7A को चीन में 2 जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है जो 16जीबी मैमोरी और 32जीबी स्टोरेज के दो स्टोरेज वेरिएंट में बिक रहा है। दोनों ही वेरिएंट्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए यह 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 26 जून को बदलेगी स्मार्टफोंस की दुनिया, लॉन्च होगा दुनिया का पहला अंडर-डिसप्ले कैमरे वाला फोन
Redmi 7A एक डुअल सिम फोन है जो 4जी सपोर्ट करता है। इस फोन में किसी प्रकार का फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं दिया गया है लिहाजा फोन को अनलॉक करने के लिए यूजर्स को पिन और फेस अनलॉक का इस्तेमाल करना होगा। वहीं पावर बैकअप के लिए Redmi 7A में 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। Xiaomi Redmi 7A को ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया है। कंपनी की ओर से फोन के 16जीबी मैमोरी वेरिएंट और 32जीबी मैमोरी वेरिएंट को इंडियन करंसी अनुसार तकरीबन 5,500 रुपये और 6,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।





















