
OPPO ने इस महीने की शुरूआत में ही टेक मंच पर तहलका मचाते हुए अपनी नई व अनूठी अंडर-डिसप्ले सेल्फी कैमरा तकनीक को पेश किया था। अभी तक जहां वॉटरड्रॉप नॉच, पॉप-अप और पंच-होल डिसप्ले में सेल्फी कैमरे दिए जाते थे वहीं ओपो के इस फोन में स्क्रीन के नीचे कैमरा होगा जो बाहर से दिखेगा नहीं। Oppo द्वारा अभी तक सिर्फ इस तकनीक की जानकारी ही दी गई थी और एक शार्ट क्लिप सोशल प्लेटफॉर्म पर शेयर की गई थी। लेकिन अब जल्द यह तकनीक सबके सामने आने वाली है। 26 जून को Oppo यह अनूठी तकनीक दुनिया के सामने पेश कर देगी।
Oppo ने माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर एक टीज़र ईमेज को शेयर करते हुए बता दिया है कि कंपनी अपनी under-display camera तकनीक को दुनिया के सामने लाने वाली है। ओपो का कहना है कि 26 जून को शंघाई में आयोजित होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉग्रेंस 2019 शंघाई एग्ज़ीबिशन के मंच से कंपनी अंडर-डिसप्ले कैमरा तकनीक से लैस स्मार्टफोन को पेश करेगी। Oppo ने हालांकि यह नहीं बताया है कि under-display cameraunder-display camera वाले इस फोन का नाम क्या होगा और यह एक प्रोटोटाईप डिवाईस होगा या फिर रेडी टू सेल होगा।
ऐसी होगी तकनीक
पंच-होल डिसप्ले कैमरा तकनीक डिसप्ले पर कैमरा प्लेटमेंट की सबसे लेटेस्ट तकनीक है। इसमें फोन डिसप्ले पर छोटा सा छेद दिया जाता है और इस छेद में सेल्फी कैमरा फिट रहता है। लेकिन इन-डिसप्ले सेल्फी कैमरा तकनीक इस तकनीक का एडवांस वर्ज़न होगी। जिस तरीके से स्मार्टफोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर काम करते हैं ठीक उसी तरह से इन-डिसप्ले सेल्फी कैमरा तकनीक भी काम करेगी। यानि फिंगरप्रिंट सेंसर की ही तरह यह सेल्फी कैमरा भी इनविजिबल अर्थात् अदृश्य रहेगा और बाहर से दिखाई नहीं देगा।
ऐसे करेगी काम
इस तकनीक से लैस आगामी स्मार्टफोंस में सेल्फी कैमरा इनविज़िबल रहेगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फोन दरअसल एक नहीं बल्कि दो डिसप्ले से लैस होगा। फोन डिसप्ले के नीचे ही एक ओर डिसप्ले होगी। नीचे वाली डिसप्ले पर ही सेल्फी कैमरा सेंसर फिट होगा। कैमरे के साथ-साथ इस डिसप्ले पर लाईट सेंसर भी दिया जाएगा। यह लाईट सेंसर दोनों डिसप्ले के साथ काम करेगा। तकनीक कुछ ऐसी होगी कि जैसे ही सेल्फी खींचने की कमांड दी जाएगी, नीचे वाली डिसप्ले पर मौजूद कैमरा सेसर काम करने लगेगा और फोटो कैप्चर करेगा।
For those seeking the perfect, notchless smartphone screen experience – prepare to be amazed. ?
You are taking a very first look at our under-display selfie camera technology. RT! ? pic.twitter.com/FrqB6RiJaY
— OPPO (@oppo) June 3, 2019
यह सेल्फी कैमरा डिसप्ले के नीचे से ही काम करेगा और डिसप्ले के बाहर से यूजर इसे नहीं देखा पांएगे। यह तकनीक काफी हद तक इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसी ही होगी। ये फिंगरप्रिंट सेंसर भी डिसप्ले के नीचे फिट होते हैं जो बाहर से दिखाई नहीं देते। जब फिंगर को डिसप्ले पर टच किया जाता है तो नीचे मौजूद फिंगरप्रिंट सेंसर उस टच को रीड करते है तथा फोन अनलॉक करते हैं।





















