
Xiaomi कंपनी अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपनी ‘रेडमी सीरीज़’ के लो बजट पोर्टफोलियो Redmi 9C का स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है जिसकी कीमत लगभग 7,500 रुपये के करीब है। यह फोन मलेशिया और यूरोप में बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुका है कि लेकिन रेडमी 9सी नाम से यह फोन अभी भारतीय बाजार में नहीं आया है। लेकिन अब खबर आई है कि कंपनी इस फोन के एक और नए मॉडल पर काम कर रही है जिसे आने वाले दिनो में मार्केट में उतारा जा सकता है। ताजा लीक में Redmi 9C के इस नए मॉडल के वेरिएंट और कीमत का खुलासा भी कर दिया गया है।
Redmi 9C के इस नए मॉडल की जानकारी टिपस्टर सुधांशू के जरिये सामने आई है। इस टिपस्टर ने अपने ट्वीटर हैंडल के जरिये बताया है कि शाओमी रेडमी 9सी के नए मॉडल पर काम कर रही है जिसे एनएफसी सपोर्ट और 5,000एमएएच बैटरी के साथ पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुए रेडमी 9सी में एनएफसी नहीं दिया गया है। Redmi 9C का यह मॉडल भारतीय बाजार में लिए बना है या नहीं, यह बात तो अभी साफ नहीं हो पाई है लेकिन फोन की कीमत 11,000 रुपये के करीब बताई गई है।
Here are the official press renders of Redmi 9C NFC in Orange, Black & Blue color options. Prices…
-2GB+32GB: €129
-3GB+64GB: €149 pic.twitter.com/ymEInIVzRH— Sudhanshu (@Sudhanshu1414) August 5, 2020
Xiaomi Redmi 9C के इस मॉडल को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किए जाने की बात कही गई है। फोन के बेस वेरिएंट में 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दिए जाने की बात कही गई है। इस वेरिएंट का दाम 129 यूरो बताया गया है जो भारतीय करंसी अनुसार 11,400 रुपये के करीब है। इसी तरह फोन के दूसरे वेरिएंट में 3 जीबी रैम व 64 जीबी मैमोरी दिए जाने की बात कही गई है और इसकी कीमत 149 यूरो यानि तकरीबन 13,200 रुपये है। लीक में फोन को Orange, Black और Blue कलर में दिखाया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स
मार्केट में आ चुके Redmi 9C की बात करें तो यह फोन 1600 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53 इंच की एचडी+ एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो मीयूआई 11 पर काम करता है। इसके साथ ही प्रोसेसिंग के लिए फोन में 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन IMG PowerVR GE8320 जीपीयू सपोर्ट करता है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Redmi 9C ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैम्रा दिया गया है।
Redmi 9C डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए रेडमी 9सी में 5,000एमएएच की बैटरी मौजूद है। नए आगामी रेडमी 9सी को लेकर लीक में कहा गया है कि इसकी स्पेसिफिकेशन्स भी मौजूदा Redmi 9C मॉडल जैसी ही होगी।




















