4,499 रुपये वाला शाओमी रेडमी गो या 3,999 रुपये वाला नोकिया 1, जानें कौन सा एंडरॉयड गो फोन है बेस्ट च्वाइस

Join Us icon

ऐसे यूजर जो स्मार्टफोन तो यूज़ करना चाहते हैं लेकिन ज्यादा खर्चा नहीं कर सकते, उनके लिए गूगल एंडरॉयड गो वर्ज़न लेकर आया था। एंडरॉयड गो वर्ज़न की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस ओएस से लैस स्मार्टफोन कम रैम मैमोरी तथा छोटी इंटरनल स्टोरेज के बावजूद बेहद स्मूथली काम करने में सक्षम होते हैं। पिछले महीने ही शाओमी ने भारतीय बाजार में अपना एंडरॉयड गो आधारित स्मार्टफोन रेडमी गो लॉन्च किया था जिसकी सीधी टक्कर नोकिया के एंडरॉयड गो फोन नोकिया 1 से बताई जा रही थी। कीमत के मामले में जहां नोकिया 1 रेडमी गो की अपेक्षा थोड़ा महंगा था वहीं पिछले हफ्ते ही नोकिया ने नोकिया 1 कीमत में कटौती कर इसे रेडमी गो की टक्कर में खड़ा कर दिया है। यदि आप भी एंडरॉयड गो फोन लेने की योजना बना रहे हैं और कन्फ्यूज़ है कि नोकिया 1 और रेडमी गो में से कौन सा फोन लेना चाहिए। तो आगे हमनें दोनों स्मार्टफोंस की डिटेल्स और स्पेसिफिकेशन्स बताई है जिसे पढ़कर आप जान सकेंगे, नोकिया 1 बेहतर है या शाओमी रेडमी गो लेना समझदारी है।


डिजाईन

नोकिया 1 और शाओमी रेडमी गो ये दोनों ही स्मार्टफोन पुराने डिजाईन पर पेश किए गए हैं जिसमें न ही बेजल लेस डिसप्ले है और न ही कोई नॉच देखने को मिलेगी। रेडमी गो जहां स्कायर आका है वहीं नोकिया 1 के चारों किनारें कर्व्ड है। दोनों ही फोन की डिसप्ले के उपर मौजूद बॉडी पार्ट पर सेल्फी कैमरा और स्पीकर दिया गया है तथा नीचले बॉडी पार्ट पर नेविगेशन की दी गई है। रेडमी गो के बैक पैनल पर उपरी आईं ओर सिंगल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है तथा नोकिया 1 का रियर कैमरा सेटअप बैक पैनल पर बीच में मौजूद है। डिजाईन और फर्स्ट लुक में नोकिया 1 शाओमी रेडमी गो की तुलना में ज्यादा अटरेक्टिव लगता है।

xiaomi redmi go vs nokia 1 comparison android go feature specifications price

डिसप्ले

नोकिया 1 को कपंनी द्वारा 4.5-इंच की डब्ल्यूवीजीए आईपीएस फुलएचडी डिसप्ले पर पेश किया गया है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसे गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्ट किया गया है।

शाओमी रेडमी गो में 5.0-इंच की एचडी डिसप्ले दी गई है जो 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करती है। स्क्रीन साईज़ में रेडमी गो नोकिया 1 से ज्यादा है।

रैम व स्टोरेज

नोकिया 1 को कंपनी द्वारा 1 जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है। यह फोन 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

शाओमी रेडमी में भी कंपनी द्वारा 1 जीबी की रैम दी गई है तथा यह फोन भी 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन की स्टोरेज भी कार्ड के ​जरिये 128जीबी तक बढ़ सकती है।

xiaomi redmi go vs nokia 1 comparison android go feature specifications price

फोटोग्राफी सेग्मेंट

नोकिया 1 के बैक पैनल पर 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है तथा सेल्फी के​ लिए यह फोन 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

शाओमी रेडमी गो 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सपोर्ट करता है तथा सेल्फी के लिए इस फोन में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

प्रोसेसर व चिपसेट

नोकिया 1 को 1.1गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर पेश किया गया है जो मीडियाटेक के एमटी6737एम पर रन करता है।

शाओमी रेडमी गो 1.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले क्वॉड-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर काम करता है।

xiaomi redmi go vs nokia 1 comparison android go feature specifications price

बैटरी

नोकिया 1 में कंपनी की ओर से 2,150एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं शाओमी रेडमी गो पावर बैकअप के लिए 3,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

कीमत

नोकिया 1 को कंपनी की ओर से 5,499 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन हाल ही में हुए प्राइज़ कट के बाद इस फोन की कीमत 3,999 रुपये हो गई है। वहीं दूसरी ओर रेडमी गो को शाओमी द्वारा 4,499 रुपयये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। ये दोनों ही फोन भारतीय बाजार में ओपन सेल के लिए उपलब्ध है।

xiaomi redmi go vs nokia 1 comparison android go feature specifications price

निष्कर्ष

कीमत के मामले में आज की तारीख में नोकिया 1 शाओमी के रेडमी गो से 500 रुपये सस्ता है। लेकिन स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो शाओमी रेडमी गो खुद को नोकिया 1 से बेहतर साबित करता है। नोकिया 1 की लुक रेडमी गो से ज्यादा शानदार तो है लेकिन चिपसेट, कैमरा व बैटरी के मामले में रेडमी गो आगे निकल जाता है। ऐसे में यदि आप 500 रुपये अधिक खर्च करने की क्षमता रखते हैं तो रेडमी गो को नोकिया 1 से बेहतर विकल्प कहा जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here