
Xiaomi ने इस साल फरवरी महीने में Redmi K40 series को लॉन्च किया था। तब कपंनी ने तीन स्मार्टफोन Redmi K40, Redmi K40 Pro, और Redmi K40 Pro+ को लॉन्च किया था। इसके कुछ महीने बाद कंपनी ने अप्रैल में रेडमी के40 सीरीज का एक और स्मार्टफोन लॉन्च किया था। कंपनी का यह स्मार्टफोन Redmi K40 Gaming Enhanced Edition के नाम से पेश किया गया था। अब कंपनी जल्द ही Redmi K40 सीरीज का एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। खबरों की माने तो शाओमी का यह अपकमिंग स्मार्टफोन Redmi K40G के नाम से जाना जाता है। इस लीक रिपोर्ट में शाओमी के अपकमिंग Redmi K40G स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स डिटेल्स सामने आए हैं।
Redmi K40G जल्द हो सकता है लॉन्च
पॉपुलर चाइनीज़ टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने Weibo पर एक पोस्ट लिखते हुए दावा किया है कि रेडमी एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। इस स्मार्टफोन को कंपनी Redmi K40G के नाम से पेश किया जा सकता सकता है। इसके साथ ही पोस्ट में दावा किया गया है कि Redmi K40G स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 870 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही पोस्ट में यह भी कहा गया है कि Redmi K40G स्मार्टफोन में रेडमी के 40 सीरीज के दूसरे स्मार्टफोन्स जैसे फीचर भी मिलेंगे। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Z Fold 3 और Flip 3 स्मार्टफोन 11 अगस्त को होगा लॉन्च, जानें खूबियां
Xiaomi के सब ब्रांड Redmi ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन को Weibo पर काफी टीज कर रहा है। कंपनी ने चाइनीज में लिखे कई पोस्ट शेय किए हैं। Redmi अपने गेमिंग स्मार्टफोन Redmi K40 Game Enhanced Edition का अपडेट वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। बता दें कि कंपनी ने अप्रैल महीने में मीडियाटेक के Dimensity 1200 चिपसेट के साथ इस गेमिंग स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। बता दें कि Redmi K40 Game Enhanced Edition स्मार्टफोन को कंपनी ने भारत में हाल में ही Poco F3 GT स्मार्टफोन के नाम से पेश किया है। यह भी पढ़ें : Motorola Edge 20 Pro स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन्स से उठा पर्दा, जानें खूबियां






















