Xiaomi ने Redmi Note 10 की कीमत में किया इजाफा, जानें क्या हैं नए दाम

Join Us icon

Xiaomi ने Redmi Note 10 स्मार्टफोन की कीमत बढ़ा दी है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत में 500 रुपये का इजाफा किया है। ये बड़ी हुई कीमतें आज 29 अप्रैल से ऑफलाइन और ऑनलाइन मार्केट में लागू होंगी। 91mobiles को यह जानकारी ऑफलाइन रिटेल सोर्स से मिली है। चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने Redmi Note 10 सीरीज को मार्च महीने पेश किया है। कंपनी ने इस सीरीज के तीन स्मार्टफोन Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max लॉन्च किए हैं। शाओमी ने Redmi Note 10 स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ 11,999 रुपये की कीमत में पेश किया था। वहीं कंपनी ने 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को 13,999 रुपये की कीमत में पेश किया था। स्मार्टफोन की कीमत में बढ़े हुए दाम Amazon पर भी लिस्ट कर दिए गए हैं। शाओमी ने Redmi Note 10 स्मार्टफोन को AMOLED डिस्प्ले, 5,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्ज सपोर्ट और Qualcomm Snapdragon 678 SoC के साथ पेश किया है।

Redmi Note 10 की नई कीमतें

Redmi Note 10 स्मार्टफोन की नई कीमत की बात करें तो इस फोन का बेस वेरिएंट अब 12,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इससे पहले इस फोन की कीमत 11,999 रुपये थी। इसके साथ ही 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को अब 14,499 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकेगा। यह भी पढ़ें : Vivo फोंस में लगी ऐसी भयानक आग कि एयरलाईन्स ने कर दिया कंपनी को बैन

Redmi Note 10 की नई कीमत

VARIANTOLD PRICENEW PRICE
4GB + 64GBRs 11,999Rs 12,499
6GB + 128GBRs 13,999Rs 14,499

 

Redmi Note 10 स्पेसिफिकेशन्स

Redmi Note 10 स्मार्टफोन में 6.43 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz, मैक्सिमम ब्राइटनेस 1100 निट्स और Corning Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन दिया गया है। शाओमी के इस फोन में परफॉर्मेंस के लिए Qualcomm Snapdragon 678 SoC दिया है। फोन की इंटरनल स्टोरेज को microSD कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G LTE, डुअल-बेंड Wi-Fi, Bluetooth, GPS, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : लो बजट में जल्द एंट्री करेगा Vivo Y12s 2021, लॉन्च से पहले गूगल पर हुआ लिस्ट

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Redmi Note 10 स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया है। फोन में प्राइमरी कैमरा 48MP Sony IMX582 सेंसर के साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP का मैक्रो और डेप्थ सेंसर दिया है। इस स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का कैमरा दिया है। वहीं फोन में 5,000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्ज सपोर्ट दिया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here