फिर बढ़ा Redmi Note 10 का प्राइस, क्या है Xiaomi की योजना सस्ता लॉन्च करो महंगा बेचो?

Join Us icon

Xiaomi ने अपने पॉपुलर मिड रेंज बजट स्मार्टफोन Redmi Note 10 के सबसे अफोर्डेबल वेरिएंट्स की कीमत बढ़ा दी है। यह दूसरी बार है जब रेडमी ने इस स्मार्टफोन की कीमत में बढ़ोत्तरी की है। हालांकि इससे पहले पिछले हफ्ते कंपनी ने Redmi Note 10 स्मार्टफोन के 6GB रैम वेरिएंट की कीमत में 500 रुपये की बढ़ोत्तरी की थी। अब कंपनी ने इस स्मार्टफोन 4GB रैम वेरिएंट्स की कीमत में भी 500 रुपये की बढ़ोत्तरी कर दी है। इससे पहले भी शाओमी ने पिछले महीने इस स्मार्टफोन की कीमत 500 रुपये बढ़ा दी थी। Redmi Note 10 स्मार्टफोन का 4G रैम वेरिएंट भारत में 11,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया था।

Redmi Note 10 कीमत

शाओमी ने Redmi Note 10 स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में पेश किया है। कीमत में बढ़ोत्तरी के बाद Redmi Note 10 का 4GB रैम वेरिएंट 12,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। कंपनी दो बार इस स्मार्टफोन की कीमत बढ़ा चुकी है। वहीं Redmi Note 10 स्मार्टफोन का 6GB रैम वेरिएंट 14,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। शाओमी का यह स्मार्टफोन Amazon, Mi.com, और दूसरे ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। यह भी पढ़ें : Tecno Phantom X स्मार्टफोन पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ हुआ लॉन्च, जानें क्या हैं खूबियां

Redmi Note 10 Price in india Specs Sale Offer

Redmi Note 10 स्पेसिफिकेशन्स

Redmi Note 10 स्मार्टफोन में 6.43 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz, ब्राइटनेस 1100 निट्स और कोर्निंग ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ दिया गया है। Redmi Note 10 स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 678 SoC के साथ 6GB तक RAM और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही इस फोन में microSD कार्ड स्लॉट की मदद से स्टोरेज बढ़ाई जा सकती है। शाओमी का यह फोन Android 11 पर आधारित MIUI 12 कस्टम यूआई स्किन पर रन करता है। रेडमी के इस फोन में 5,000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : बस आने ही वाला है Jio का देशी 5G, स्पीड होगी 1Gbps

Redmi Note 10 स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 48MP Sony IMX582 है, जिसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर और दो कैमरा सेंसर 2 मेगापिक्सल के दिए गए हैं। रेडमी के इस फोन में सेल्फी के लिए 13MP का कैमरा सेंसर दिया है। इस फोन में साइड माउंटेड फिंगर प्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G LTE, डुअल-बेंड Wi-Fi, Bluetooth, GPS, और USB Type-C पोर्ट दिया है।

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफ़ोन JioPhone Next

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here