Tecno Phantom X स्मार्टफोन पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ हुआ लॉन्च, जानें क्या हैं खूबियां

Join Us icon

Tecno ने Phantop X स्मार्टफ़ोन को पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का अब तक का सबसे दमदार स्मार्टफोन है। टेक्नो का यह समार्टफोन कर्व एज डिस्प्ले, पिल शेट कटआउट और ड्यूल सेल्फी कैमरा सिस्टम के साथ पेश किया गया है। Tecno Phantom X स्मार्टफोन के रियर पैनल में कंपनी ने 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। Tecno Phantom X स्मार्टफोन का बैक पैनल ग्लास का बना हुआ है। टेक्नो के इस फोन के फ्रंट और बैक में कंपनी ने Gorilla Glass 5 की प्रोटेक्शन दी है। इस स्मार्टफोन की दूसरी बड़ी हाइलाइट्स की बात करें तो इसमें बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और गेमिंग ऑप्टिमाइज्ड चिपसेट दिया गया है।

Tecno Phantom X स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स

Tecno Phantom X स्मार्टफोन में 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 1080 x 2340 पिक्सल Full HD+, रिफ्रेश रेट 90Hz, आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 और इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट रीडर दिया गया है। टेक्नो का दावा है कि इस डिस्प्ले में एज की ओर 70 डिग्री के कर्व्स दिए गए हैं।

tecno-phantom-x-1

इस डिस्प्ले में पिल शेप के कटआउट में डुअल फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन के सेल्फी सेटअप में प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस दिया गया है। इसके साथ ही टॉप बैजल में एक LED फ्लैश भी दिया गया है। रियर पैनल की बात करें तो यहां 50-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा कैमरा दिया है, जो डुअल पिक्सल और लेस्टर ऑटोफोकस के साथ आता है। इस फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ 13 मेगापिक्सल का पोर्टेड लेंस और क्वाड LED फ्लैश दिया है। यह भी पढ़ें : बस आने ही वाला है Jio का देशी 5G, स्पीड होगी 1Gbps

टेक्नो का यह स्मार्टफोन Helio G95 चिपसेट के साथ 8GB की LPDDR4x RAM के साथ लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने Phantom X स्मार्टफोन में 256GB स्टोरेज दी है। टेक्नो का लेटेस्ट स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित HiOS पर रन करता है।

phantom-x

Tecno Phantom X स्मार्टफोन में 4,700mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्ज सपोर्ट करती है। इस फोन में वैपोर चैंबर लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया गया है। टेक्नो के इस फोन में AI फ़ेस अनलॉक, डुअल सिम सपोर्ट, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.0, GPS, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। यह भी पढ़ें : Jio ने उतारा सबसे सस्ता 4जी फोन Jio Phone Next, जानें इस फोन की सभी खूबियां

Tecno Phantom X कीमत और उपलब्धता

Tecno ने भले ही Phantom X स्मार्टफोन को फ़िलहाल अफ़्रीकन मार्केट में लॉन्च किया है। लेकिन, फिलहाल कंपनी इस स्मार्टफोन की कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। अफ्रीका में इस फोन के प्री ऑर्डर शुरू हो गए हैं। माना जा रहा है कि Tecno Phantom X की सेल जुलाई से शुरू होगी। यह फोन Starry Night Blue और Monet Summer कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफ़ोन JioPhone Next

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here