
Xiaomi ने भारत में मई 2021 में Redmi Note 10S स्मार्टफोन लॉन्च किया था। शाओमी ने तब इस स्मार्टफोन को दो वेरिएंट – 6GB+64GB और 6GB+128GB में पेश किया था। अब कंपनी इस स्मार्टफोन का एक और वेरिएंट भारत में लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। MySmartPrice की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शाओमी मिड रेंज स्मार्टफोन Redmi Note 10S स्मार्टफोन को 8GB+128GB ऑप्शन में लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। यहां हम आपको Redmi Note 10S स्मार्टफोन के 8GB+128GB वेरिएंट की संभावित कीमत और इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में आपको बता रहे हैं।
Redmi Note 10S का नया वेरिएंट
Redmi Note 10S स्मार्टफोन को भारत में मई महीने में लॉन्च किया गया था। अब जब कंपनी Redmi Note 11T 5G स्मार्टफ़ोन को लॉन्च कर चुकी है और Redmi Note 11 सीरीज़ का लॉन्च नज़दीक है। ऐसे में कंपनी ने Redmi Note 10S का नया वेरिएंट लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। कहा जा रहा है कि Redmi Note 10S का नया वेरिएंट 8GB की रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है।
Redmi Note 10S के स्पेसिफिकेशन्स
Redmi Note 10S स्मार्टफोन को 6.43-इंच के FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz और सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 13MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही रेडमी के इस स्मार्टफोन में 64MP का प्राइमरी कैमरा दिया है जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। Redmi Note 10S स्मार्टफोन में मीडियाटेक का Helio G95 प्रोसेसर दिया गया है।
रेडमी के इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग दी गई है। Redmi Note 10S स्मार्टफोन में साइड माउंड फिंगरप्रिंट सेंसर, IP53 सर्टिफिकेशन्स, 4G LTE, Bluetooth 5.0, डुअल-बैंड Wi-Fi, डुअल स्पीकर 3.5mm हेडफोन जैक, IR ब्लास्टर दिया गया है। शाओमी का यह फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित MIUI 12.5 पर रन करता है। यह भी पढ़ें : Coolpad COOL 20 Pro स्मार्टफोन 2 साल की वारंटी और जबरदस्त फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत
Redmi Note 10S की कीमत
शाओमी ने फ़िलहाल Redmi Note 10S स्मार्टफोन के नए वेरिएंट को लेकर फ़िलहाल कोई जानकारी नहीं दी है। अगर यह वेरिएंट लॉन्च किया जाता है तो हमारा मानना है कि Redmi Note 10S स्मार्टफोन के 8GB+128GB मॉडल की क़ीमत भारत में 18,499 रुपये हो सकती है। इसके साथ ही 6GB+64GB और 6GB+128GB वेरिएंट की क़ीमत क्रमश: 14,999 रुपये और 16,499 रुपये है। यह भी पढ़ें : Nubia Red Magic 7 गेमिंग स्मार्टफोन में मिलेगा सबसे फास्ट 165W चार्जिंग, प्रोसेसर भी होगा सबसे दमदार






















