Xiaomi कंपनी Redmi Note 11 को भी करेगी इंडिया में लॉन्च, लेकिन नाम होगा Redmi Note 11T 5G Phone

Join Us icon

Xiaomi ने कुछ दिनों पहले ही अपनी होम मार्केट चीन में ‘रेडमी नोट 11’ सीरीज़ को पेश किया है। इस सीरीज़ के तहत तीन स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं जिनमें Redmi Note 11, Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro Plus शामिल है। बीते दिनों इनमें से रेडमी नोट 11 प्रो और नोट 11 प्रो प्लस भारतीय सर्टिफिकेशन्स साइट बीआईएस पर स्पॉट हुए थे, जिसके बाद चर्चा उठी थी कि ये दोनों शाओमी फोन जल्द इंडिया में लॉन्च होंगे। वहीं अब इस सीरीज़ से जुड़ी नई जानकारी सामने आ रही है कि रेडमी नोट 11 भारत में Redmi Note 11T 5G नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा।

Redmi Note 11T 5G Phone से जुड़ी यह जानकारी फिलहाल एक लीक के जरिये ही सामने आई है जिसे एक विदेशी टिपस्टर द्वारा शेयर किया गया है। इस टिपस्टर ने दावा किया है कि रेडमी नोट 11 स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च तो होगा लेकिन इस फोन को नाम भारत में रेडमी नोट 11टी रखा जाएगा। इसके अलावा सीरीज़ के अन्य दो स्मार्टफोंस को रेडमी नोट 11 प्रो और रेडमी नोट 11 प्रो प्लस नाम के साथ ही भारतीय बाजार में उतारे जाने की खबरें सामने आई हैं।

Redmi Note 11 स्पेसिफिकेशन्स

Redmi Note 11 या यूॅं कहें कि Redmi Note 11T 5G Phone अगर भारत में उन्हीं स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के साथ आता है जो उसके चीनी मॉडल में दी गई थी, तो यह शाओमी फोन इंडिया में 6.6 इंच डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। वहीं एंडरॉयड 11 ओएस और मीयूआई के प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर और मीडियाटेक का 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना मीडियाटेक डिमेनसिटी 810 चिपसेट देखने को मिलेगा।

Redmi Note 11T 5G Phone में फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल फोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। मजबूत बिल्ड क्वॉलिटी के साथ ही यह फोन शानदार लुक भी देता है। यह भी पढ़ें : Xiaomi ने इंडिया में बंद किया अपना यह फ्लैगशिप फोन, अब नहीं होगी सेल! जानें क्या है कारण

Redmi Note 11 प्राइस

चीनी बाजार में यह शाओमी फोन चार वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था। फोन के बेस वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 1199 युआन यानी भारतीय करंसी अनुसार 14,000 रुपये के करीब है। इसी तरह रेडमी नोट 11 का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1299 यानी 15,200 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था। फोन के सबसे बड़े मॉडल में 8 जीबी रैम दी गई है जिसके साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1499 युआन (तकरीबन 17,500 रुपये) और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1699 युआन (तकरीबन 19,900 रुपये) की कीमत पर लॉन्च हुआ है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here