
शाओमी रेडमी नोट 4 भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला स्मार्टफोन है। रेडमी नोट 4 में अनेंको रिकॉर्ड बनाते हुए भारत में सबसे ज्यादा बिकने का खिताब अपने नाम किया है। इस फोन की सफलता के बाद अब शाओमी नोट 4 का नेक्स्ट जेनेरेशन स्मार्टफोन रेडमी नोट 5 जल्द ही पेश करने वाली है। लेकिन कंपनी द्वारा इस फोन को लॉन्च किए जाने से पहले ही 91मोबाईल्स की टीम शाओमी फैन्स के लिए रेडमी नोट 5 की फोटोज़ के साथ इसकी जानकारी लेकर आई है।
आठ शानदार फीचर्स जो सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 को बनाते हैं एप्पल आईफोन 8 से ग्रेट
सबसे पहले आपको बता दें कि शाओमी की ओर से न तो रेडमी नोट 5 को लेकर कोई जानकारी दी गई है और न ही हमारी फोटोज़ और प्राप्त की गई सूचना पर कोई कमेंट दिया है। वहीं अगर बात करें डिवाईस की तो लीक्स के अनुसार रेडमी नोट 5 को शाओमी द्वारा मैटल यूनिबॉडी डिजाईन पर नैरो बेज़ल्स वाली 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले पर पेश किया जाएगा।
लीक के मुताबिक यह फोन एमआईयूआई 9 आधारित एंडरॉयड 7.1.1 नुगट पर पेश होगा तथा क्वालकॉम 660 या फिर हेलीयो पी25 चिपसेट पर रन करेगा। कंपनी की ओर से इसे दो वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है, जिनमें 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी तथा 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की स्टोरेज शामिल होगी।
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। बैक पैनल पर जहां 16-मेगापिक्सल 5-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर होंगे वहीं फ्रंट पैनल पर 12-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है।
5,000एमएएच बैटरी और 6-इंच की बटन लेस डिसप्ले पर लॉन्च हुआ एम7 पावर
यह फोन 4जी वोएलटीई, एनएफसी व अन्य कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ डुअल सिम सपोर्ट करेगा तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 4,000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। शाओमी की ओर से हालांकि रेडमी नोट 5 की स्पेसिफिकेशन्स को पुख्ता करार नहीं दिया गया है, लिहाज़ा फोन की आॅफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार किये जाने की सलाह है।





















