5,000एमएएच बैटरी और 6-इंच की बटन लेस डिसप्ले पर लॉन्च हुआ एम7 पावर

Join Us icon

हाल ही में बड़ी स्क्रीन वाला एम7 स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली टेक कपंनी जियोनी ने अपनी स्मार्टफोन सीरीज़ में एक और डिवाईस जोड़ दिया है। कंपनी की ओर से एम7 पावर स्मार्टफोन पेश किया गया है। जियोनी ने थाईलैंड में चल रहे मोबाईल एक्सपो 2017 के मंच से एम7 पावर को टेक बाजार के समक्ष रखा है, जो जल्द ही अन्य मार्केट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

सिर्फ 3,999 रुपये में लॉन्च होगा इंटेक्स एक्वा ए4 प्लस 4जी वोएलटीई फोन, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ

जियोनी एम7 पावर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो इस फोन की मुख्य यूएसपी इसकी 5,000एमएएच की बड़ी व दमदार बैटरी है। फोन की बड़ी बैटरी इसे इंटरनेट सर्फिंग, लंबी कॉलिंग के साथ ही वीडियोज़ तथा गेमिंग के लिए लंबा बैकअप प्रदान करती है।

फोन में 1440×720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6-इंच की एचडी डिसप्ले दी गई है। फोन की डिस्पले बटन लेस है जो 18:9 आसपेक्ट रेशियो सपोर्ट करती है। फोन के फ्रंट पैनल पर ही सेल्फी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है तथा बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है।

रिलायंस​ ​जियो दे रहा है 310 रुपये में 84जीबी डाटा, 2 और नए प्लान हुए लॉन्च

कंपनी की ओर से इस फोन को 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया गया है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। एम7 पावर एंडरॉयड आधारित है तथा 1.4गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट पर रन करता है।

लॉन्च से पहले सामने आई गूगल पिक्सल 2 और पिक्सल 2 एक्सएल की स्पेसिफिकेशन्स

जियोनी एम7 पावर एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जिसके बैक पैनल पर फिंगर​प्रिंट सेंसर दिया गया है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस इस फोन को ब्लैक, गोल्ड और ब्लू कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। थाईलैंड में इस फोन की कीमत भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 19,500 रुपये रखी गई है।