शाओमी यूजर्स को एयरटेल दे रही है 1120जीबी डाटा का फायदा, जानें क्या है स्कीम

Join Us icon

इंडियन टेलीकॉम कंपनियां अधिक से अधिक यूजर्स को लुभाने तथा प्रतिद्वंदी कंपनियों को टक्कर देने के लिए नए नए प्लान्स और ऑफर ला रही है। एक ओर जहां कंपनियां कम कीमत पर अधिक बेनिफिट वाले प्लान्स लाती है वहीं कुछ कंपनियां स्मार्टफोन ब्रांड्स के साथ मिलकर बंडल ऑफर के तहत भरपूर फायदें पहुंचा रही है। इसी कड़ी में एयरटेल ने भी इंडियन स्मार्टफोन ब्रांड शाओमी से हाथ मिलाया है। शाओमी के नए स्मार्टफोंस के साथ एयरटेल अपने यूजर्स को सीधे 1120 जीबी तक का फायदा दे रही है।

क्या है फायदें

एयरटेल ने अपने इस नए ऑफर की घोषणा कल ही शाओमी के नए स्मार्टफोन रेडमी नोट 7 और रेडमी नोट 7 प्रो के लॉन्च के साथ की है। एयरटेल खास ऑफर के तहत एक ओर जहां 1120जीबी इंटरनल डाटा दे रही है वहीं इंटरनेट बेनिफिट के साथ ही ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और एयरटेल टीवी का प्रीमियम एक्सेस फ्री सब्सक्रिप्शन भी प्राप्त होगा।
इसके साथ ही एयरटेल यूजर अपने प्री-पेड ग्राहकों को एंटी-मेलवेयर प्रोटेक्शन, ऐप एडवाइज़र, वेब प्रोटेक्शन, स्पैम ब्लॉक, एंटी-थेफ्ट और कॉन्टेक्ट बैकअप की सुविधा भी दे रही है। इस ऑफर में ग्राहकों को नॉरटन एंटीवायरस की प्रोटेक्शन मिलेगी।

xiaomi-redmi-note-7-note-7-pro-specifications-features-price-india-launch-in-hindi

ऑफर के तहत एयरटेल के 249 रुपये तथा 349 रुपये वाले प्लान में दोगुना डाटा ​दिया जाएगा। 249 रुपये वाले प्लान में पहले जहां हर दिन 2जीबी डाटा मिलता था वहीं ऑफर के तहत यूजर्स को हर दिन 4जीबी डाटा प्राप्त होगा। इसी तरह 349 रुपये वाले प्लान में एयरटेल यूजर पहले जहां हर दिन 3जीबी 4जी डाटा पाते थे वहीं शाओमी फोन में ऑफर के तहत प्रतिदिन 6जीबी 4जी डाटा मिला करेगा।

कैसे मिलेगा लाभ

एयरटेल ने अपने इस खास ऑफर को शाओमी के लेटेस्ट स्मार्टफोन रेडमी नोट 7 और रेडमी नोट 7 प्रो पर ही जारी किया है। इन दोनों में से किसी भी स्मार्टफोन की खरीद पर एयरटेल के उपरोक्त ऑफर का लाभ उठाया जा सकेगा। एयरटेल की शर्त सिर्फ यही होगी कि कंपनी के प्रीपेड ग्राहकों को अपना एयरटेल नंबर रेडमी नोट 7 या रेडमी नोट 7 प्रो स्मार्टफोन में ही यूज़ करना होगा।

रेडमी नोट 7 प्रो हुआ इंडिया में लॉन्च, साथ में आया रेडमी नोट 7

शाओमी ने रेडमी नोट 7 के 3जीबी रैम + 32जीबी मैमोरी वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये तथा 4जीबी रैम + 64जीबी मैमोरी वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये रखी है। वहीं रेडमी नोट 7 प्रो के 4जीबी रैम + 64जीबी मैमोरी वेरिएंट को 13,999 रुपये तथा 6जीबी रैम + 128जीबी मैमोरी वेरिएंट को 16,999 रुपये में लॉन्च किया है। रेडमी नोट 7 जहां 6 मार्च से सेल के लिए लिस्ट हो जाएगा वहीं रेडमी नोट 7 प्रो के लिए 13 मार्च का इंतजार करना होगा। ये दोनों ही फोन मी डॉट कॉम के साथ ही फ्लिपकार्ट पर फ्लैश सेल में बिकेंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here