शाओमी का नया स्ट्रोक : रेडमी नोट 7 प्रो हुआ इंडिया में लॉन्च, साथ में आया रेडमी नोट 7

Join Us icon

शाओमी ने साल की शुरूआत में ही रेडमी ब्रांड के तहत रेडमी नोट 7 स्मार्टफोन चीनी बाजार में पेश किया था। चीन में यह स्मार्टफोन इतना ज्यादा पंसद किया गया था कि एक महीने के अंदर ही रेडमी नोट 7 की 10 लाख से भी ज्यादा यूनिट बिक गई थी। इंडियन स्मार्टफोन बाजार के सबसे बड़े हिस्से पर शाओमी का राज है। चीन में सेल के नए रिकॉर्ड बनाने के बाद शाओमी ने रेडमी नोट 7 के एडवांस वर्जन रेडमी नोट 7 प्रो को आज इंडिया में पेश कर दिया है। भारतीय बाजार के जरिये रेडमी नोट 7 प्रो ने अपना ग्लोबल डेब्यू किया है।

रेडमी नोट 7 प्रो डिजाईन

रेडमी नोट 7 प्रो को ग्लॉस बॉडी पर बनाया गया है जिसके फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स को 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है।। इस फोन में 19.9:5 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले दी गई है जिसके उपरी हिस्से पर ‘यू’ शेप वाली वॉटरड्रॉप नॉच मौजूद है। रेडमी नोट 7 प्रो में 2340 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.3-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। फोन डिसप्ले की सुरक्षा के लिए शाओमी ने इसे गोरिल्ला ग्लास 5 से कोटेड रखा है।

सैमसंग ने भारत में उतारे दो दमदार फोन गैलेक्सी ए50 और ए30

रेडमी नोट 7 प्रो स्पेसिफिकेशन्स

शाओमी रेडमी नोट 7 प्रो का कैमरा सेटअप फोन की सबसे बड़ी यूएसपी है। यह फोन एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 सेंसर प्राइमरी सेंसर तथा 5-मेगापिक्सल का डेफ्थ-सेंसिग सेंसर दिया गया है। कंपनी ने रेडमी नोट 7 प्रो के रियर कैमरा सेटअप को एआई तकनीक से लैस किया है जो लाईट, नॉइज़ और ब्राइटनेस को खुद ही अडजस्ट कर शानदार फोटो कैप्चर करता है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

xiaomi redmi note 7 launched in india price specifications feature sale

रेडमी नोट 7 प्रो को एंडरॉयड के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है जो कंपनी के यूजर इंटरफेस मीयूआई 10 के साथ के साथ यूज़ को शानदार बनाता है। प्रोसेसिंग के लिए रेडमी नोट 7 प्रो में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 11एनएम तकनीक पर बना क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 612 जीपीयू मौजूद है। रेडमी नोट 7 प्रो को 2 वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है।

सैमसंग-सोनी को शाओमी का झटका, लॉन्च किया बेहद ही सस्ता स्मार्ट टीवी

शाओमी रेडमी नोट 7 प्रो डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं रेडमी नोट 7 प्रो फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। रेडमी नोट 7 प्रो में म्यूजिक के लिए यहां 3.5एमएम जैक दिया गया है वहीं एक्ट्ररनल यूएसबी ड्राईव के लिए यह फोन यूएसबी टाईप-सी पोर्ट सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए रेडमी नोट 7 प्रो में क्विक चार्ज 4 सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है। इस फोन को नेबुला रेड, नेप्चुन ब्लू और स्पेस ब्लैक कलर में लॉन्च किया गया है।

रेडमी नोट 7

शाओमी रेडमी नोट 7 प्रो के साथ साथ शाओमी इं​डिया ने रेडमी नोट 7 स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन ​स्टाईल, डिजाईन और डिसप्ले के मामले में रेडमी नोट 7 प्रो के समान ही है। एंडरॉयड 9 पाई के साथ प्रोसेसिंग के लिए रेडमी नोट 7 में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट दिया गया है। यह फोन भी डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है।

शाओमी को टक्कर देगा सैमसंग का यह खास स्मार्टफोन, इसमें है 4000 एमएएच की दमदार बैटरी

इस फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल का सैमसंग प्राइमरी सेंसर तथा 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ-सेंसिग सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में भी 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रेडमी नोट 7 में भी पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। रूबी रेड, ब्लैक और सफायर ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है।

xiaomi redmi note 7 launched in india price specifications feature sale

वेरिएंट्स और कीमत

रेडमी नोट 7 प्रो

(4जीबी रैम + 64जीबी मैमोरी) = 13,999 रुपये
(6जीबी रैम + 128जीबी मैमोरी) = 16,999 रुपये

रेडमी नोट 7

(3जीबी रैम + 32जीबी मैमोरी) = 9,999 रुपये
(4जीबी रैम + 64जीबी मैमोरी) = 11,999 रुपये

शाओमी रेडमी नोट 7 जहां आने वाली 6 मार्च से अपनी पहली फ्लैश सेल के​ लिए उपलब्ध होगा वहीं रेडमी नोट 7 प्रो की पहली फ्लैश सेल के लिए 13 मार्च का इंतजार करना होगा। ये दोनों स्मार्टफोन शाओमी की आधि​कारिक वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here