मिलिये उस ​यूजर से जिसका शाओमी रेडमी नोट 7 प्रो हुआ था ब्लास्ट, जानें कंपनी ने क्या-क्या दिया

Join Us icon

Xiaomi Redmi Note 7 Pro ब्लास्ट की खबर ने एक बार फिर से शाआमी यूजर को सकते में ला दिया। इस खबर को सबसे पहले 91मोबाइल्स ने पब्लिश किया जिसके बाद विश्व में भर में इसकी चर्चा होने लगी। यहां एक बात अच्छी कही जाएगी कि शाओमी ने खबर छपने के तुरंत बाद कार्रवाई करते हुए मामले को जल्द से जल्द निपटाने की कोशिश की। हालांकि वह यूजर जिनका मोबाइल ब्लास्ट हुआ था उनका शुरुआती अनुभव बहुत खराब रहा। एक ओर जहां फोन ब्लास्ट हो गया था वहीं दूसरी ओर सर्विस सेंटर के रवैये से वे बहुत नाराज दिखे। परंतु Xiaomi द्वारा बड़े ही समझदारी के साथ इस मामले को शांत कर लिया गया और जल्द ही यूजर को नए फोन के साथ नया बैग भी दे दिया गया। क्यों​कि Redmi Note 7 Pro उनके बैग में ही ब्लास्ट हुआ था और उनका बैग पूरी तरह से जल गया था।

हालांकि इस पूरी घटना के बाद आप भी जानना चाहेंगे कि कौन था वह यूजर जिसका फोन ब्लास्ट हुआ था और हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचा था। तो चलिए जानते हैं उसेके बारे में। उस शाओमी यूजर का नाम विकेस कुमार है और वह गुरूग्राम स्थित एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करता है। विकेस ने अपना फोन ​पिछले साल दिसंबर में लिया था और महज़ 3 माह में ही वह ब्लास्ट हो गया। फोन जलने की शिकायत के बाद शाओमी ने अपने यूजर की संतुष्टि के लिए उसे नया समान दिया है। आप फोटो में देख सकते हैं कि एक में उन्हें फोन दिया जा रहा है और दूसरे में शाओमी के रिप्रजेंटेटिव उन्हें बैग दे रहे हैं। बता दें कि विकेस को 4जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज वाला Redmi Note 7 Pro दिया गया है जो नेबुला रेड कलर में है।

इस पूरे वाकये पर Xiaomi ने जवाब दिया है कि कंपनी अपने प्रोडक्ट्स के निर्माण में सुरक्षा के लिहाज से सभी जरूरी पहलुओं का ध्यान रखती है। Redmi Note 7 Pro में लगी आग पर कंपनी का कहना है कि उन्होंने फोन की जांच में पाया है कि फोन से छेड़छाड़ की गई थी और स्मार्टफोन की बैटरी पर बाहर से दबाव डाला गया था। हालांकि उपभोक्ता ने इस बात को नकारा था और सर्विस सेंटर कर्मियों द्वारा गैरजिम्मेदाराना व्यवहार करने की शिकायत भी की थी।

यह भी पढ़ें : कुछ ही सेकेंड्स में सोल्ड आउट हुआ Redmi Note 9 Pro, इस दिन फिर होगी सेल

इस बात पर शाओमी ने कहा है कि वह अपने सभी सर्विस सेंटर्स और वहां काम करने वाले कर्मियों को खास ट्रेनिंग देती है जिसमें कस्टमर सैटिस्फैक्शन प्रमुख है। Xiaomi ने सफाई दी है कि वह अपने यूजर्स और उनकी संतुष्टि का पूरा ख्याल रखती है और अपने फोन की बिक्री से लेकर उनकी आफ्टर सेल सर्विस की बेहतरी के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। शाओमी ने अपने प्रोडक्ट में खामी होने की बात को पूरी तरह से खारिज़ करते हुए अपने यूजर और उसके नुकसान की भरपाई के लिए विकेस कुमार को नया Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन और एक शाओमी बैग सुपुर्द किया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here