
दो दिन पहले ही Xiaomi से जुड़ी खबर सामने आई थी कि कंपनी आने वाली 29 अगस्त को Redmi Note 8 सीरीज़ टेक मंच पर पेश कर सकती है। Redmi General Manager Lu Weibing द्वारा एक सोशल पोस्ट पर कमेंट किए जाने के बाद से ही इस तारीख की चर्चा हो रही थी। वहीं अब इन तमाम गॉसिप्स को बंद करते हुए Xiaomi ने ऑफिशियल तौर पर Redmi Note 8 सीरीज़ की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने खुलासा कर दिया है कि आने वाली 29 अगस्त को Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro टेक मंच पर पेश कर दिए जाएगे।
Xiaomi सब-ब्रांड Redmi ने चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर Redmi Note 8 सीरीज़ की लॉन्च डेट का पोस्टर जारी करते हुए बता दिया है कि कंपनी 29 अगस्त को चीन में ईवेंट का आयोजन करते हुए दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इस सीरीज़ में Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro शामिल होंगे। इस पोस्टर के जरिये Redmi ने एक और सनसनीखेज़ खुलासा किया है कि रेडमी नोट 8 सीरीज़ के साथ कंपनी अपना पहला 64-मेगापिक्सल वाला कैमरा सेटअप भी बाजार में उतारेगी।
डिजाईन आया सामने
Redmi द्वारा शेयर किए गए पोस्टर में Redmi Note 8 सीरीज़ के स्मार्टफोन को भी दिखाया है। इस पोस्टर में फोन का बैक पैनल नज़र आ रहा है जिससे रियर कैमरा सेटअप की जानकारी मिली है। बैक पैनल पर बीच में क्वॉड कैमरा सेटअप लगाया गया है जो एक रिंग में वर्टिकल शेप में मौजूद है। इस रिंग में तीन कैमरा सेंसर दिए गए हैं तथा सबसे नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। रिंग के दाईं तरफ एक अन्य सेंसर लगा हुआ है और इस सेंसर के उपर फ्लैश लाईट दी गई है। Redmi Note 8 Pro के कैमरा सेटअप के नीचे 64-megapixel भी लिखा हुआ है। इसी तरह फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है।
64-मेगापिक्सल कैमरा
बताया जा रहा है कि 64-megapixel कैमरा सिर्फ Redmi Note 8 Pro मॉडल में ही देखने को मिलेगा। इस फोन में कंपनी Samsung GW1 64MP सेंसर का इस्तेमाल करेगी। Xiaomi का यह आने वाला स्मार्टफोन 9248 x 6936 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली फोटो खींचने में सक्षम होगा और इस फोन से खींची गई एक फोटो का साईज़ 20MB के करीब हो सकता है। फोन के खींची गई फोटो अल्ट्रा हाई रेज्ल्यूशन वाली होगी जो किसी 8K टीवी से भी ज्यादा उन्नत होगी। इसके अलावा कैमरा टेक्नोलॉजी के बात करें तो इसमें बड़ा 1/1.7″ सेंसर, ISOCELL, स्मार्ट आईएसओ और हाईब्रिड 3डी एचडीआर क्षमता होगी।
Helio G90T से हो सकता है लैस
आपको याद दिला दें कि कुछ दिनों पहले ही मीडियाटेक द्वारा चिपसेट पेश किए जाने के बाद Redmi ब्रांड की ओर से कहा गया था कि कंपनी ऐसे स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसमें MediaTek Helio G90T चिपसेट दिया जाएगा। यह चिपसेट मीडियाटेक द्वारा लॉन्च किया गया सबसे नया चिपसेट है जो आक्टाकोर प्रोसेसेर के साथ रन करता है। इसमें 2.05गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले 2 Cortex-A76 कोर और 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर काम करने वाले 6 Cortex-A55 कोर दिए गए हैं। यह भी पढ़ें : शाओमी ने बनाया एक और रिकॉर्ड, Redmi Note 7 सीरीज के दो करोड़ से ज्यादा हैंडसेट बेचे
Redmi Note 8 को लेकर उम्मीद की जा रही है कि यह कंपनी का पहला स्मार्टफोन हो सकता है जो मीडियाटेक हेलीयो पी90टी पर लॉन्च होगा। आपको बता दें कि Helio G90T चिपसेट 10जीबी रैम मैमोरी तक सपोर्ट कर सकता है। बहरहाल Redmi Note 8/Note 8 Pro की अन्य स्पेसिफिकेशन्स और फोन की कीमत की जानकारी के लिए के लिए Xiaomi की स्टेटमेंट का इंतजार करना होगा।



















